IRCTC Kerala Package: हमारे देश में सुंदर राज्यों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक सुंदर राज्य आपको देखने (Travel) को मिल जाएंगे। केरल (Kerala) भी उन्हीं सुंदर राज्यों में से एक है। केरल को भगवान का देश कहा जाता है। अगर आप इसी महीने केरल घूमने (Travel Plan For Kerala) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप केरल के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम सकते हैं।
IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस 7 दिन के टूर पैकेज में घूम आएं 'भगवान के देश'।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम है AMAZING KERALA (NLA73)। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कोच्चि, कुमारकोम, मुन्नार और थेक्कडी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 22 तारीख को लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और आप लखनऊ से कोच्चि आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस से कर पाएंगे।
टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर
टूर पैकेज में लोगों की संख्या 30 लोगों की होगी। मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात कोच्चि, 1 रात कुमारकोम, 2 रात मुन्नार और 1 रात थेक्कडी में रहेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 61,950 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 42,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 40,900 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,900 रुपए और बिना बेड लेने पर 30,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
