IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक (Karnataka) देश का बेहद सुंदर राज्य है। यहां आपको घूमने (Travel) की कई सारी जगहें मिल जाएंगी। अगर आप भी इसी महीने कर्नाटक घूमने (Karnataka Tourism) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक सस्ता एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर-सुंदर जगहें घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA (SHA08) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप धर्मस्थल, गोकर्ण, होरानाडु, कोल्लूर, मैंगलोर, मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी, उडुपी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 8 तारीख यानी 8 अक्टूबर को हैदराबाद से शुरू होगा।
टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और हैदराबाद से मंगलौर आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा। टूर पैकेज के तहत आप 1 रात मैंगलोर, 2 रात उडुपी, 1 रात मुरुदेश्वर और 1 रात कुक्के में रहेंगे। मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। सभी तरह के टैक्स और ट्रैवल इंश्योरेंस इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 41,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर आपको 31,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर आपको 30,550 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 26,550 रुपए और बेड नहीं लेने पर 23,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 19,250 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
