यात्रा

IRCTC Tour Package: चलो घूम आओ जापान, आईआरसीटीसी लेकर आया धांसू टूर पैकेज, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने जापान का बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाओं के साथ जापान की सैर करवाई जा रही है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी को डिटेल में जान लीजिए।

Image

IRCTC Japan Tour Package

IRCTC Japan Tour Package: आईआरसीटीसी ने Splendours of Japan-Cherry Blossom Special नाम से पर्यटकों के लिए एक धांसू इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको किफायती दाम में जापान के आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। टोक्यो, माउंट फूजी, हमामात्सू, क्योटो, हिरोशिमा, ओसाका की शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। जापान प्रौद्योगिकी और विज्ञान में प्रगति के अलावा अपनी पारंपरिक धरोहर के लिए भी फेमस है जहां लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर जाना चाहिए।

7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 मार्च 2025 को फ्लाइट नंबर MH-193/70 (बेंगलुरु - टोक्यो वाया कुआलालंपुर) पर सवार होने के लिए बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एकत्रित होना होगा। 00:20 बजे फ्लाइट प्रस्थान करेगी और 17.30 बजे आपको टोक्यो पहुंचा देगी।

मलेशियाई एयरलाइंस द्वारा इकोनॉमी क्लास में हवाई टिकट आपके लिए बुक किया जाएगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सभी का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा।

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 3,90,600 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा क्रमश: 2,98,500 रुपए और 2,93,500 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SBO17 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 080 - 22960013, 8595931292 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article