IRCTC Tour Package: दक्षिण भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी लगातार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है। आईआरसीटी अपने टूर पैकेज के जरिए देश के अलग अलग डेस्टिनेशन्स की सैर करा रहा है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने हाल ही में दक्षिण भारत की यात्रा कराने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्ट किया है। जिसका फायदा उठाकर आप कम पैसों में दक्षिण भारत की यात्रा कर सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।
पैकेज के डिटेल्स-
पैकेज का नाम- Divya Dakshin Darshan Yatraपैकेज की अवधि- 7 रात और 8 दिन
ट्रैवल मोड- ट्रेन
डेस्टिनेशन कवर्ड- साबरमती, वडोदरा, पुणे, सोलापुर
क्या क्या सुविधाएं मिलेगी
इस टूर पैकेज में आपको रुकने के लिए होटल दिया जाएगा। नॉर्मल या डिलक्स दोनों तरह के होटल उपलब्ध होंगे जिनका किराया भी अलग अलग होगा।इसके अलावा लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी।
घूमने के लिए एसी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।
