IRCTC Himachal Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में लखनऊ वाले घूम आएंगे शिमला और चंडीगढ़, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Himachal Package: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ कुफरी भी घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात शिमला और 1 रात मोहाली में रुकेंगे।

IRCTC Himachal Package: देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में घूमने की एक से बढ़िया एक जगह है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Tourism) घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश (Tourist Places in Himachal Pradesh) की कई सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BLISSFUL HIMACHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030A)है।

Shimla, IRCTC Himachal Package, IRCTC Tour Package

IRCTC Himachal Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में लखनऊ वाले घूम आएंगे शिमला और चंडीगढ़।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ कुफरी भी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 20 तारीख यानी 20 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शरू होगा। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन के साथ कार का रहेगा।

End of Feed