Best Places to Visit During Long Weekend: पिछले कुछ सालों से भारत (India) के लोगों में घूमने (Travel) का शौक काफी तेजी से बढ़ा है। एक दिन की छुट्टी हो, या वीकेंड (Weekend), या फिर लंबी छुट्टी, लोग कहीं न कहीं घूमने निकल जाते हैं। वैसे तो वीकेंड दो दिन का होता है, लेकिन इसी महीने एक वीकेंड ऐसा भी आ रहा है, जहां एक दिन की छुट्टी लेने पर आपका वीकेंड 2 के बजाए 4 दिन (Long Weekend) का हो जाएगा। दरअसल इसी महीने 21 और 22 को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को दशहरा की छुट्टी है, लेकिन अगर आप 23 अक्टूबर यानी सोमवार के दिन की छुट्टी लेते हैं तो आपको वीकेंड 4 दिन का हो जाएगा। लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend Places to Visit) में आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।
लॉन्ग वीकेंड में घूमने की ये हैं शानदार और सुंदर जगहें (Best Places to Visit During Long Weekend)
धर्मशाला (Dharamshala)
हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन और दलाई लामा का निवास स्थान धर्मशाला लॉन्ग वीकेंड के लिए बढ़िया ऑप्शंस में से एक है। यहां आप भारतीय और तिब्बती संस्कृतियों का आश्चर्यजनक मिश्रण देख सकते हैं। धर्मशाला में खाने से लेकर घूमने के आपको कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। आप अपनी वाइफ, फैमिली, गर्लफ्रेंड या खास दोस्तों के साथ यहां आसानी से आ सकते हैं।
नैनीताल (Nainital)
नैनीताल उत्तराखंड का एक फेमस हिल स्टेशन है। लॉन्ग वीकेंड में आप यहां घूमने आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। सर्दियों के मौसम में यहां काफी ज्यादा बर्फबारी होती है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट नैनीताल घूमने के लिए आते हैं। वहीं नैनीताल से 20-30 किलोमीटर के अंदर आपको घूमने के कई और ऑप्शंस भी मिलेंगे। आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं।
गोवा (Goa)
देश में घूमने के शौकीन लोगों की दिली इच्छा होती है कि वह अपनी लाइफ में एक बार तो गोवा जरूर घूमने जाएं। लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए गोवा भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। गोवा का मौसम और बीच आपका दिल जीत लेगा। गोवा आप अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ फैमिली या फिर दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं। हालांकि लॉन्ग वीकेंड होने के चलते यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।
मनाली (Manali)
लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए आप मनाली भी जा सकते हैं। मनाली में सिर्फ देश के ही लोग नहीं आते हैं, बल्कि विदेशों से भी लोग इस जगह को देखने के लिए आते हैं। मनाली में घूमने के कई सारे ऑप्शंस हैं। आप यहां आकर बोर नहीं होंगे। यहां का मौसम आपको अपना दीवाना बना देगा।
शिमला (Shimla)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आप लॉन्ग वीकेंड में जा सकते हैं। लॉन्ग वीकेंड में शिमला में भी काफी ज्यादा भीड़ रहेगी। शिमला से आप उसके आसपास कई जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां का मौसम साल के सभी महीनों में बढ़िया बना रहता है। ठंड के मौसम में यहां आने पर आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
