देश में पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र ताजमहल और भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। जिसे देखने दुनिया भर के लोग यहां पहुंचते हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली भी देश भर के लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहती है। उत्तर भारत के लोगों की बात करें तो इन तीनों जगहों पर अक्सर उनका जाना आना लगा रहता है। लेकिन बात जब दक्षिण भारत की आती है, तो वहां के लोगों को एक टूर प्लान बनाना पड़ता है। दक्षिण भारत के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको दिल्ली-आगरा और मथुरा तीनों जगहों का टूर कराया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज?
कहां से शुरू होगी यात्रा?
आपको बता दें कि उत्तर भारत के दर्शन की ये यात्रा दक्षिण भारत के एक बड़े शहर आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से शुरु होगी। जिस यात्रा में आपको ट्रेन द्वारा सफर कराया जाएगा। 5 रात और 6 दिन की ये यात्रा सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को शुरू होती है। आप जल्दी अपनी यात्रा योजना तैयार कर सकते हैं।
क्या-क्या होगा शामिल?
इस यात्रा में आपको हैदराबाद से ट्रेन के द्वारा दिल्ली लाया जाएगा। जहां से आप बस द्वारा आगरा और मथुरा की सैर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस टूर पैकेज का नाम Heritage Triangle रखा गया है। जिसका कोड SHR041 तय किया है। इस पैकेज में आपको घूमने फिरने से लेकर खाने पीने की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है।
कितना होगा खर्चा?
यदि आप इस पैकेज से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 41,670 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको 24,180 रुपए का खर्च करना होगा। इसके साथ ही यदि आप तीन लोगों के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 18970 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा इसमें नॉन एसी क्लास का ऑप्शन भी शामिल है। जिसे आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
