Ganga Gaya Sangam Yatra: एक यात्रा में गया, काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन- IRCTC लाया 8 दिन का खास पैकेज

IRCTC Ganga Gaya Sangam Yatra: IRCTC की गंगा गया संगम यात्रा आपको 8 दिन का एक सुंदर धार्मिक टूर करने का मौका दे रही है। जानें गया, काशी, प्रयागराज, अयोध्या और नैमिषारण्य के इस टूर का किराया और इसे कब से बुक करा सकते हैं - आदि की जानकारी।

IRCTC Ganga Gaya Sangam Yatra: गया में विष्णुपद मंदिर के दर्शन करने हों, काशी में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना हो, प्रयागराज के संगम में स्नान करना हो और अयोध्या में रामलला के दरबार भी पहुंचना हो, तो इसके लिए आमतौर पर अलग-अलग यात्राओं की योजना बनानी पड़ती है। ट्रेन या फ्लाइट के टिकट से लेकर होटल और स्थानीय वाहनों तक, हर शहर के लिए नई व्यवस्था करनी होती है। अगर आप इन सभी तीर्थ स्थलों को एक साथ देखना चाहते हैं, तो IRCTC का गंगा गया संगम यात्रा पैकेज आपके काम आ सकता है।

irctc package, kashi, lucknow, ayodhya

एक पैकेज में घूमें कई धार्मिक जगहें

सात रात और आठ दिन का यह हवाई टूर हैदराबाद से शुरू होगा। यात्रा 2 सितंबर 2026 को आरंभ होगी और 9 सितंबर को पूरी होगी। इस दौरान गया, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ और नैमिषारण्य सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के छह प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर जाने का अवसर मिलेगा।

End of Feed