IRCTC Gujarat Tour Package: कन्फर्म टिकट के साथ घूम आएं गुजरात की गलियां, कोलकाता वाले बुक करें ये शानदार पैकेज

IRCTC Gujarat Tour Package (आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज): आईआरसीटीसी का लेटेस्ट गुजरात टूर पैकेज कोलकाता वालों के लिए बहुत ही शानदार है। 10 दिन के शानदार टूर की बुकिंग कर आप देश के इस खूबसूरत हिस्से को करीब से देख सकते हैं। देखें गुजरात टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें, आईआरसीटीसी होलिडे।

IRCTC Gujarat Tour Package (आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज): भारतीय रेलवे अक्सर ही बहुत शानदार होलिडे टूर पैकेजेज लेकर आता है, हाल ही में आईआरसीटीसी द्वारा गुजरात घूमने का खास मौका दिया गया है। ट्रेन वाले इस टूर पैकेज को बुक कर आप भी गुजरात की गलियों में घूम सुंदर नजारों और स्वाद का लुत्फ अपने दोस्तों तो परिवार वालों के साथ उठा सकते हैं। इस पैकेज का Fragrance of Gujarat है, जिसकी शुरुआत कोलकाता से होगी और इस टूर की समय सीमा 10 दिन और 9 रात की होगी। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को घुमाने ले जाना है, तो भारत की सांस्कृतिक धरोहर मानी जाने वाली इस जगह जरूर जाएं। यहां देखें गुजरात टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

IRCTC Gujarat Tour Package

कब शुरु होगी यात्रा

गुजरात टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से होगी, सफर की शुरुआत 5 अप्रैल को होगी। बता दें कि, इस प्रकार के ग्रुप टूर पैकेजेज हर शनिवार को निकलते है, तो अगर आप वीकेंड्स पर फ्री रहते हैं और हफ्ते भर का सफर करना चाहते हैं, तो ऐसे वाले पैकेज आपके लिए बेस्ट हैं। गुजरात पैकेज में आप 10 दिन और 9 रातों के लिए अहमदाबाद, द्वारका, सोमनाथ, वडोदरा और उसके आस पास की खूबसूरत जगहों पर विजिट करेंगे। जिनमें कई मंदिर, बीच, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तो संगम आदि समेत कई सारी डेस्टिनेशन्स शामिल हैं।

End of Feed