IRCTC: चाय बागानों और बादलों के बीच घूमिए मुन्नार, नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट टूर पैकेज

IRCTC: कम बजट में मुन्नार घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने मुन्नार और कोच्चि घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज (IRCTC Tour package) लॉन्च कर दिया है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 31 मई 2026 को यात्रा की शुरुआत एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ होगी। यहां से सड़क मार्ग के जरिए खूबसूरत पहाड़ी शहर मुन्नार के लिए रवाना होना है। रास्ते भर हरियाली, घुमावदार सड़कें और चाय के बागानों के नजारे आपका मन खुश कर देंगे।

discover the beauty of Cochin

चाय बागानों और बादलों के बीच घूमिए मुन्नार (फोटो: AI)

मुन्नार पहुंचने के बाद होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। थोड़ा आराम करने के बाद शाम को प्रसिद्ध चाय संग्रहालय घुमाया जाएगा, जहां आपको चाय बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके बाद मुन्नार बाजार में घूमने और खरीदारी का समय मिलेगा। रात को होटल में आरामदायक ठहराव रहेगा।

End of Feed