IRCTC Dubai Package: दुबई घूमने की एक बेहतरीन जगह है। यहां भारतीय भी हर महीने घूमने के लिए आते हैं। भारतीय यहां घूमने से लेकर हनीमून के लिए आना पसंद करते हैं। दुबई में घूमने के भी कई ऑप्शंस मौजूद हैं। भारत से यहां के लिए काफी सारी फ्लाइट्स हैं और यहां कम समय में आसानी से पहुंच सकते हैं। कम बजट में दुबई की गिनती बेस्ट ऑप्शंस में की जाती है। आईआरसीटीसी भी हर महीने दुबई को लेकर अलग-अलग पैकेज लॉन्च करती है। अगर आप अक्टूबर के महीने में दुबई घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज जरूर बुक करना चाहिए।
IRCTC Dubai Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से दुबई में मनाएं हनीमून।
ये भी पढ़ें -गाजियाबाद के पास घूमने की ये जगह हैं सबसे खास, परिवार और दोस्तों संग कभी भी बना सकते हैं ट्रैवल प्लान
इंदौर के लोगों के लिए IRCTC ने निकाला दुबई का पैकेज
आईआरसीटीसी ने दुबई को लेकर जो पैकेज निकाला है, उसका नाम DAZZLING DUBAI WITH ABU DHABI (WBO034) है। ये पूरा पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत 14 अक्टूबर को इंदौर से होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप इंदौर से शारजाह आना-जाना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से करेंगे और फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा।
80 साल तक के लोगों को पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी की कई सारी जगह घूम पाएंगे। एसी डीलक्स गाड़ी से आपको घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। वहीं इस पैकेज में आपको दुबई में रहने के लिए 3 स्टार होटल मिलेगा। मील प्लान में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में वीजा चार्ज शामिल है। इसके अलावा पैकेज में 80 साल तक के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। दुबई टूरिज्म टैक्स भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
दुबई के पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च होंगे 1,01,000 रुपए
अगर आप दुबई के इस पैकेज को लेना चाहते हैं, तो आपको अकेले बुक करने पर 1,01,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में इस पैकेज का प्राइस 88,000 और ट्रिपल शेयरिंग में इस पैकेज की कीमत 86,000 रुपए है। आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 85,000 रुपए से 76,000 रुपए के बीच रखी है। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इसे आसानी से ऑनलाइन बुक कर पाएंगे। वहीं अगर आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक नहीं करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के ऑफिस से भी इस पैकेज को बुक कर सकते हैं।
