यात्रा

Best Tourist Places Near Udaipur: उदयपुर के पास मौजूद हैं घूमने की ये फेमस जगह, वीकेंड में ब्वॉयफ्रेंड संग जरूर बनाएं यहां का ट्रैवल प्लान

Best Places Near Udaipur: राजस्थान का उदयपुर घूमने के लिए बेहद खास है। खासतौर से कपल्स उदयपुर खूब आते हैं। उदयपुर के पास घूमने के कई ऑप्शंस मौजूद हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। उदयपुर से इन जगहों की दूरी 250 किलोमीटर के अंदर है। वीकेंड में आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Best Tourist Places Near Udaipur: उदयपुर के पास मौजूद हैं घूमने की ये फेमस जगह।

Tourist Places Near Udaipur: देश में घूमने के लिए राजस्थान की गिनती बेहद खास राज्यों में की जाती है। राजस्थान में लोग उदयपुर घूमने जरूर आते हैं। कपल्स को ये जगह काफी पसंद आती है और वह खासतौर से हनीमून के लिए यहां आना पसंद करते हैं। उदयपुर में घूमने के ऑप्शंस भी काफी ज्यादा है। अगर आप उदयपुर आते हैं, तो उसके पास घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं। आज हम आपको उदयपुर के पास घूमने की तीन ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको अपने पार्टनर संग जरूर विजिट करना चाहिए। इन जगहों की दूरी 250 किलोमीटर के अंदर है।

उदयपुर के पास घूमने की बढ़िया जगह (Udaipur Nearby Best Tourist Places)

माउंट आबू (Mount Abu)

उदयपुर से आप घूमने के लिए माउंट आबू का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। उदयपुर से माउंट आबू की दूरी 170 किलोमीटर है। गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां आपको कई झीलें और झरने भी देखने को मिलेंगे। दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर शिखर, अधर देवी मंदिर, श्री रघुनाथजी मंदिर, अचलगढ़ किला, नक्की झील, गौमुख मंदिर यहां घूमने की फेमस जगहों में से एक है।

Mount Abu

Mount Abu

जोधपुर (Jodhpur)

उदयपुर से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जोधपुर घूमने की एक बेहतरीन जगह है। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। घूमने के लिए उदयपुर आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। जोधपुर में देखने के लिए थार रेगिस्तान के साथ कई महल, किले और मंदिर हैं। जोधपुर में नीले रंग से रंगे हुए घरों के कारण इसे 'ब्लू सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवन्त थड़ा, कायलाना झील यहां की फेमस जगहों में से एक है।

Jodhpur

Jodhpur

चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)

घूमने के लिए उदयपुर आने पर आपको चित्तौड़गढ़ जरूर जाना चाहिए। उदयपुर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चित्तौड़गढ़ एक शानदार जगह है। चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश की पूर्व राजधानी है। चित्तौड़गढ़ खासतौर से अपने खूबसूरत किलों और मंदिरों को लेकर फेमस है। चित्तौड़गढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। कीर्ति स्तम्भ, पद्मिनी का महल, राणा कुम्भा महल, विजया स्तम्भ, कालिका माता मंदिर, मीरा मंदिर, श्याम मंदिर चित्तौड़गढ़ की फेमस जगहों में से एक है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article