IRCTC Diwali Ganga Snan Package (आईआरसीटीसी दिवाली गंगा स्नान टूर पैकेज): दीपावली का त्योहार बस आने ही वाला है, और इस त्योहार के शुभ अवसर पर अगर गंगा स्नान का मौका मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। तो दीपावली 2024 पर अगर आपको भी गंगा स्नान का सौभाग्य प्राप्त करना है, तो आईआरसीटीसी का खास दीवाली गंगास्नान टूर पैकेज आपके बहुत ही ज्यादा काम का हो सकता है। जिसके साथ आप करीब 9 दिन और 8 रातों के लिए ट्रेन से प्रयागराज, गया और वाराणसी की सैर कर सकते हैं। यहां देखें खास Diwali Ganga Snan यात्रा टूर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी, ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें, दिवाली 2024 पर घूमने की जगहें।
IRCTC Diwali Ganga Snan Tour Package, Train Ticket Booking
IRCTC Diwali Ganga Snan Package Details
आईआरसीटीसी के इस खास दिवाली गंगा स्नान टूर पैकेज के तहत आप 9 दिन और 8 रातों के लिए बढ़िया धार्मिक सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। इस टूर की शुरुआत 28 अक्टूबर 2024 से होगी, और सफर मंडपम, चैन्नई और त्रिची से शुरु होगा। पैकेज बुक करने वाले यात्रियों को प्रयागराज, वाराणसी, गया में गंगा दर्शन और स्नान का मौका मिलेगा। इस पैकेज का नाम
DIWALI GANGASNAN WITH PRAYAGRAJ & GAYA EX RAMANATHAPURAM है और पैकेज का कोड SMR043 है।
कैसी होगी सफर की Itinerary
इस आईआरसीटीसी साउथ ज़ोन धार्मिक टूर पैकेज में आप ट्रेन के माध्यम से मंडपम, रामानाथपुरम, चैन्नई या कुछ और बोर्डिंग पाइंट्स से अपने सफर की शुरुआत करेंगे। 28 अक्टूबर को इस सफर का आगाज़ होगा, जिसमें कुल 70 सीट्स हैं और पैकेज में ही आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। पैकेज में आप प्रयागराज पहुंच बस के माध्यम से दर्शन करेंगे और वाराणसी जाएंगे, जहां पर गंगा स्नान के साथ मंदिरों के दर्शन और घाट की सैर करेंगे। फिर आपको बोधगया ले जाया जाएगा और आस पास घूमाया जाएगा।
कितना खर्च होगा?
पैकेज बुक करने वाले यात्रियों को अपनी सुविधा और बुकिंग के हिसाब से इतने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं -
Cost per Person in INR:-
Cost Per Person
Occupancy
Occupancy
Occupancy
Bed
bed
उपलब्ध सुविधाएं
पैकेज के तहत आपको ट्रेन की टिकट, होटल का स्टे, घूमने के लिए AC वाली गाड़ी और खाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस शानदार पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
