IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR GOA: क्रिसमस पर गोवा में करें जमकर मस्ती, कम बजट में मिलेगा ज्यादा मजा

IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR GOA: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ और साउथ गोवा घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये पैकेज दिसंबर की 24 तारीख को कोलकाता से शुरू होगा।

IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR GOA: देश में घूमने (Travel) का शौक रखने वाले हर शख्स का गोवा (Goa) घूमने का सपना जरूर होता है। उम्र आपकी कोई सी हो, लेकिन दिल में गोवा घूमने (Travel Plan For Goa) का सपना जरूर सजाया होता है। क्रिसमस (Christmas) के मौके पर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC AIR TOUR PACKAGE) निकाला है, जिसमें आप क्रिसमस के मौके पर गोवा घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL GOA CARNIVAL (EHA067) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ और साउथ गोवा घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये पैकेज दिसंबर की 24 तारीख को कोलकाता से शुरू होगा।

End of Feed