यात्रा

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस को लेकर आईआरसीटीसी ने निकला सस्ता बजट फैमिली पैकेज, 10 दिन बीवी-बच्चों के साथ करें जमकर मस्ती

IRCTC Christmas Package: कोलकाता से जयपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा, उससे आगे का सफर डीलक्स बस से होगा। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको 9 ब्रेकफास्ट और 9 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Christmas Package:आईआरसीटीसी ने क्रिसमस के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस (Christmas) आने में भले ही अभी दो महीने का वक्त बचा हो, लेकिन लोग अभी से ही क्रिसमस (Christmas 2023) के समय घूमने (Travel) का प्लान करने लगे हैं। हर साल ज्यादातर लोग क्रिसमस (Travel Plan in Christmas) के मौके पर कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते जरूर हैं। कुछ देश में ही घूमना पसंद करते हैं तो कुछ देश के बाहर। अगर आप भी क्रिसमस के टाइम पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप क्रिसमस के टाइम पर राजस्थान (IRCTC Christmas Package For Rajasthan) के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे।

राजस्थान को 'महाराजाओं की भूमि' भी कहा जाता है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL SHADES OF ROYAL RAJASTHAN (EHA017H) है। ये टूर पैकैज 9 रात और 10 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जयपुर के साथ जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, पुष्कर और उदयपुर घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 23 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा। कोलकाता से जयपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा, उससे आगे का सफर डीलक्स बस से होगा। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको 9 ब्रेकफास्ट और 9 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में सीटों की संख्या 30 है। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात जयपुर, 2 रात उदयपुर, 1 रात जोधपुर, 1 रात जैसलमेर (रेगिस्तान), 1 रात जैसलमेर, 1 रात माउंट आबू और 1 रात पुष्कर में रहेंगे। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 71,340 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 54,930 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 52,860 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे केलिए बेड लेने पर 46,470 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 44,230 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article