यात्रा

IRCTC Singapore-Malaysia Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में हफ्तेभर के लिए मलेशिया और सिंगापुर में करें मौज, कम पैसे में मिलेगा ज्यादा मजा

IRCTC Singapore-Malaysia Package: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप मलेशिया और सिंगापुर घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 नवंबर और 4 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा।

Image

IRCTC Singapore-Malaysia Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में हफ्तेभर के लिए मलेशिया और सिंगापुर में करें मौज।

IRCTC Singapore-Malaysia Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोग अब देश ही नहीं विदेश भी जाने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में लोग काफी संख्या में घूमने के लिए दूसरे देशों में जा रहे हैं। ऐसे ही देश हैं मलेशिया (Malaysia) और सिंगापुर (Singapore)। अगर आप भी इन देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप इन दोनों देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ENCHANTING SINGAPORE AND MALAYSIA (NDO21) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप मलेशिया और सिंगापुर घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 नवंबर और 4 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। दिल्ली-क्वालालंपुर-सिंगापुर आना-जाना एयर एशिया की फ्लाइट से रहेगा।

टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 3 रात सिंगापुर और 2 रात क्वालालंपुर में रहेंगे। थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। सिंगापुर और मलेशिया की वीजा फीस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। 70 साल के लोगों को इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,63,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल या ट्रिपल शेयरिंग करने पर 1,34,950 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,18,950 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 1,03,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article