IRCTC Tour Package: सस्ते में करें भूटान की यात्रा, रहने-खाने की नो टेंशन, यहां देखें डिटेल्स

IRCTC Bhutan Tour Package: विदेश घूमने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने BEAUTIFUL BHUTAN EX-KOLKATA नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। हिमालय के पूर्वी छोर पर स्थित भूटान खूबसूरत दक्षिण एशियाई देश है। भूटान की राजधानी थिम्पू की शांति, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है, बेहद सुकून देने वाली होती है। दुनिया भर के महानगरों की हलचल से दूर ताजी हवा में सांस लेने के लिए पर्यटक यहां आते हैं। अगर आप एक शांत और तरोताजा छुट्टी की तलाश में हैं, तो भूटान घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26 मई 2025 को पारो हवाई अड्डे पर आगमन के बाद थिम्पू आपको ले जाया जाएगा। कुएन्सेलफोडरंग बुद्धा पॉइंट, नेशनल मेमोरियल चोर्टेन का दृश्य, बीबीएस टॉवर, मोथिथांग चिड़ियाघर, लाम्पेरी रॉयल बॉटनिकल गार्डन, सिम्टोखा द्ज़ोंग की शानदार यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।

End of Feed