Thailand Travel Guide (थाईलैंड ट्रेवल गाइड): थाईलैंड, जिसे "स्माइल्स की भूमि" कहा जाता है, अपने खूबसूरत बीच, रंगीन संस्कृति और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए दुनिया भर के टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है। खासतौर से भारत से जाने वाले यंगस्टर्स में ट्रेवलिंग के लिए थाईलैंड सालों से एक बहुचर्चित स्पॉट बना हुआ है। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपनी थाईलैंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए सफर पर जाने से पहले टूर गाइड की कुछ मुख्य बातें जान लेना जरूरी हो सकता है। यहां देखें पहली बार थाईलैंड जाने वाले लोग किन बातों का खास ध्यान रखें जिन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर आपकी ट्रिप और सफल और आसान बन जाएगी।
Things To Keep In Mind Before Going To Thailand
पहले से प्लान करें
शानदार सफल थाईलैंड ट्रिप पर जाने से पहले अपनी यात्रा को आपको बहुत ही अच्छे ढंग से प्लान करना होगा। आपको इन बातों पर गौर करना होगा कि, मुख्य शहर जैसे बैंकॉक, चियांग माई, फुकेत और क्राबी में कितने दिन बिताना चाहते हैं, आपका किस जगह को लेकर कितना बजट है। वहीं अगर आप बहुत टाइट बजट पर हैं, तो ऑफ-सीजन (मई से अक्टूबर) में जाने से कैसे होटल और फ्लाइट्स सस्ते मिल सकते हैं।
वीज़ा और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स चेक करें
भारतीय नागरिकों को थाईलैंड में 15 दिनों तक के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल मिलता है। अगर आप ज्यादा दिन रुकना चाहते हैं, तो पहले से टूरिस्ट वीज़ा के लिए अप्लाई करें। अपना पासपोर्ट, टिकट्स और होटल बुकिंग कॉपी साथ रखें।
स्थानीय करेंसी (थाई बाह्ट) लेकर जाएं
थाईलैंड में भुगतान ज्यादातर कैश में होता है, खासकर स्ट्रीट मार्केट और छोटे दुकानों में। एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज करने से बचें, क्योंकि वहां रेट कम मिलते हैं। शहर के अंदर लाइसेंस्ड एक्सचेंज काउंटर पर जाना बेहतर होगा।
स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें
थाई लोग अपनी संस्कृति और धर्म को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं। ऐसे में वहां के मंदिरों में जाते समय पूरे कपड़े पहनें और बुद्ध भगवान की मूर्तियों के साथ अनादर न करें। पब्लिक जगहों पर जोर से बात करने या गुस्सा दिखाने से बचें।
स्ट्रीट फूड ट्राई करें, लेकिन सावधानी से
थाईलैंड का स्ट्रीट फूड दुनिया भर में मशहूर है। पैड थाई, मंगो स्टिकी राइस और तोम यम गुंग जैसे व्यंजन जरूर ट्राई करें। हालांकि, साफ-सफाई का ध्यान रखें और ऐसी दुकानों से खाएं जहां भीड़ ज्यादा हो, क्योंकि इसका मतलब है कि खाना ताजा बना है। वहीं थाईलैंड में ज्यादातर नॉन वेज मिलता है, तो अगर वेजिटेरियन हैं, तो अपने खानपान का खास ख्याल रखें।
ट्रांसपोर्टेशन में स्मार्ट बनें
बैंकॉक जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है, इसलिए BTS (स्काई ट्रेन) या MRT (मेट्रो) का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है। टैक्सी लेते समय मीटर ऑन करवाएं या ग्रैब (राइड-हेयरिंग ऐप) का उपयोग करें। टुक-टुक (ऑटो रिक्शा) में चढ़ने से पहले कीमत पूछ लें। वहीं आपको ट्रांसपोर्टेशन से लेकर खरीददारी में भी अच्छी बार्गेनिंग करनी होगी।
इंटरनेट और सिम कार्ड
एयरपोर्ट पर ही टूरिस्ट सिम (DTAC, AIS या TRUE) खरीद लें, जिसमें डेटा और कॉलिंग की सुविधा हो। इससे आप गूगल मैप्स और अन्य जरूरी ऐप्स का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी के साथ साथ आपको कुछ इमरजेंसी नंबर याद रखने होंगे। किसी भी इमरजेंसी के लिए थाईलैंड का टूरिस्ट पुलिस नंबर 1155 है। भारतीय दूतावास का नंबर (+66-2-258-0300) भी अपने पास सेव करके रखें।
इन बातों के साथ साथ आपको हर जगह अपना खास ख्याल रखना होगा। थाईलैंड एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है, जहां आप बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ यादें बना सकते हैं। बस थोड़ी सी प्लानिंग और सावधानी आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देगी।
