यात्रा

IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बीवी संग घूमें भूटान की सुंदर-सुंदर जगह, जेब ले खर्च होंगे बस इतने रुपए

Bhutan IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने भूटान के लिए खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप अपनी पत्नी संग घूमने के लिए आ सकते हैं। भूटान का ये पैकेज सितंबर महीने के लिए है। साथ ही भूटान के इस पैकेज में 70 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बीवी संग घूमें भूटान की सुंदर-सुंदर जगह।

IRCTC Bhutan Package: भूटान भारत और चीन के बीच स्थित एक सुंदर सा देश है। घूमने के लिए भूटान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। भारतीयों को ये देश काफी रास आता है। हर साल काफी संख्या भारतीय यहां घूमने से लेकर हनीमून तक के लिए यहां पहुंचते हैं। भूटान में घूमने के काफी सारे ऑप्शंस भी मौजूद हैं। भूटान घूमने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर मार्च और मई के बीच या सितंबर से नवंबर तक माना जाता है। अगर आप सितंबर के महीने में भूटान आने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी का भूटान पैकेज बड़े काम का है।

मुंबई से शुरू होगा भूटान का पैकेज

आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने के लिए भूटान का जो पैकेज निकाला है, वह 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज का नाम BHUTAN THE LAND OF HAPPINESS EX MUMBAI (WMO014) है, जो 9 सितंबर को मुंबई से शुरू होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का दिया गया है, जिसमें आप मुंबई से कोलकाता होते हुए भूटान के पारो पहुंचेंगे। पैकेज में फ्लाइट का टिकट इंडिगो एयरलाइंस और ड्रक एयर का इकोनॉमी क्लास का मिलेगा।

Bhutan Package

Bhutan Package

IRCTC पैकेज में शामिल है 3 स्टार होटल

भूटान के इस पैकेज में आपको पारो, थिंपू और पुनाखा घुमाया जाएगा। इस पैकेज में हियास/कोस्टर से आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। पैकेज में आपको रहने के लिए 3 स्टार होटल मिलेगा, जिसमें थिंपू में 2 रात, पुनाखा में 1 रात और पारो में 2 रात रहेंगे। अगर खाने की बात करें तो आपको इस पैकेज में दो टाइम का खाना मिलेगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल है। साथ ही खाने में आपको वेज/नॉन-वेज/जैन खाने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड, 70 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस, जीएसटी, भूटान का परमिट और भूटान सतत विकास शुल्क भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

भूटान पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च करने होंगे 98,900 रुपए

अब अगर इस पैकेज के प्राइस की बात करें तो अकेले बुक करने पर आपको इस पैकेज के लिए 98,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों की शेयरिंग करने पर इस पैकेज की प्राइस 83,700 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की कीमत 80,600 रुपए है। वहीं बच्चों के लिए आईआरसीटीसी ने पैकेज की प्राइस 71,500 रुपए से 68,500 रुपए के बीच रखी है। भूटान के इस पैकेज को जल्दी से बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article