IRCTC Tour Package: नहीं मिलेगा ऐसा मौका, परिवार के साथ घूम आएं विदेश, सिर्फ इतने रुपए में हो जाएगी ट्रिप

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ एक्सप्लोर करने का पर्यटकों के पास सुनहरा मौका है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SRI LANKA THE RAMAYANA TALES नाम से बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकैज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों जैसे मुन्नेश्वरम और मुनवारी मंदिर, नुवारा एलिया, स्पाइस गार्डन, रामबोडा झरना, हनुमान मंदिर, चाय बागान आदि दर्शनीय स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 25 अगस्त 2025 को अपनी उड़ान के प्रस्थान से तीन घंटे पहले नेताजी सुभाष अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपको पहुंचना होगा। चेक-इन औपचारिकताएं पूरी करें और 11:30 बजे कोलकाता से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट नंबर 6E- 833/1173 पर सवार हों। यात्रा के दौरान हर तरह की सुरक्षा और सावधानियों का ध्यान रखा जाएगा।

End of Feed