दिल्ली वालों के लिए IRCTC लाया रामलला के दर्शन का सुनहरा मौका, परिवार के साथ बनाएं धार्मिक यात्रा का प्लान

भारतीय रेलवे रामलला के दर्शन करने वालों के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। यदि आप दिल्ली या उसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो आप आसानी से अयोध्या श्री राम मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे और IRCTC एक कमाल का टूर पैकेज लेकर आए हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के बाद तो भारतीय रेलवे के सफर पूरी तरह ही बदल गया है। साल 2019 में शुरु हुई ये एक अत्याधुनिक ट्रेन अपने वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के लिए जानी जाती है। ऐसी ही लग्जरी सुविधाओं के साथ यदि आप भगवान राम के दर्शन का प्लान बनाना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दिल्ली से अयोध्या दर्शन का पूरा पैकेज IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से आप देख और बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

irctc ayodhya tour package

कहां से शुरू होगा सफर?

देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या शहर के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। जिसका दिल्ली से निकलने का समय सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगा। इसके बाद ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या शहर पहुंच जाती है। भारतीय रेलवे ने इस पैकेज का नाम Ram Lalla Darshan Ayodhya रखा है। जिसे बुक कर आप बहुत सी आसानी से भगवान राम के दर्शन के दिव्य दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज का अगला सफर 28 मार्च 2025 को शुरू होगा।

End of Feed