IRCTC South Korea Tour Package 2025 : अभी किफायती दर में साउथ कोरिया घूमने का एक शानदार मौका बन रहा है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक बहुत ही शानदार टूर पैकेज लेकर आई है जिसकी नाम और कोड FASCINATING SOUTH KOREA (SMO66) है। आइए चेन्नई से दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल तक के लिए होने वाले इस ट्रिप के पैकेज के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।
पैकेज की डिटेल
कोड FASCINATING SOUTH KOREA (SMO66) नाम के इस पैकेज की शुरुआत 3 मई 2025 को चेन्नई एयरपोर्ट से होगी। जहां से आप रात 11.45 बजे कोरिया की फ्लाइट लेंगे। जिसके जरिए अगली सुबह क्वालालंपुर होते हुए 7.10 बजे दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचेंगे। 8 दिनों के इस ट्रिप के बाद 11 मई, 2025 को लौटने की फ्लाइट भी इसी रूट से आपको चेन्नई ले आएगी। पैकेज में आपको 5 रातों के लिए सियोल में और दो रातों के लिए बुसान में होटल मिलेगा, जिसमें रोजाना नाश्ता शामिल होगा, पूरे टूर के दौरान भारतीय रेस्टॉरेंट में पांच लंच और सात डिनर की भी व्यवस्था भी शामिल होगी और एक स्थानीय टूर गाइड समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।
सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी होने के साथ देश का आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। इतिहास और वास्तुकला के नजरिए से भी ये बेहद खास शहर है। यहां से करीब तीन घंटे की दूरी पर देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर बुसान है, जो अपने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और फायरवर्क्स फेस्टिवल सहित कई कार्यक्रमों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
कितना आएगा खर्च
इस पैकज का खर्च ऑक्यूपेंसी के आधार पर है अगर आप अकेले जा रहे हैं तो आपको ट्रिप का खर्च 2,65000 रुपए पड़ेगा। डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 2,19000 रुपए और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए ये खर्च 2,15000 रुपए पड़ेगा। अगर साथ में 2 से 11 वर्ष का बच्चा है और आप उसके लिए बिस्तर चाहते हैं तो आपको 1,49000 रुपए देने पड़ेंगे और बिना बिस्तर के 1,33500 रुपए।
इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप www.irctctourism.com पर जा सकते हैं या 9003140682, 9003140680, 8287932070, 09003140655 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
