यात्रा

IRCTC का खास पैकेज, इन खास तीर्थों के लिए चलने वाली हैं ये स्पेशल ट्रेन, शिरडी से लेकर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए हो जाइए तैयार

IRCTC Tour Package: हाल-फिलहाल तीर्थ करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी तीर्थ यात्रियों के लिए एक स्पेशल पैकेज लेकर आई है, जिसका नाम JYOTIRLINGA WITH DWARKA AND SHIRDI YATRA (WZBG41) है। जो आपको शिरडी से लेकर पांच ज्योतिर्लिंगों तक की यात्रा कराएगा, आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में सबकुछ।

Image

IRCTC tour package Shirdi to 5 Jyotirlingas

IRCTC Tour Package: तीर्थ यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए एक आइआरसीटीसी की तरफ से एक खास पैकेज आया है, जो मध्य प्रदेश से शुरू होगा। इस पैकेज में किफायती बजट में शिरडी से लेकर पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका मिलेगा। 10 दिन और 11 रातों के इस पैकेज का नाम है JYOTIRLINGA WITH DWARKA AND SHIRDI YATRA (WZBG41)। इस पैकेज में आपको भारत गौरव टूरिस्‍ट ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं पैकेज शुरू होने की तारीख, मिलने वाली सुविधाएं और खर्च के बारे में।

कबसे शुरू हो रहा है ये पैकेज

इस खास पैकेज में यात्रियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलेगी जिसका नाम भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन है, जो रीवा से शुरू होगी। सफर की शुरुआत 25 मार्च, 2025 को होगी 4 अप्रैल, 2025 को वापसी में रीवा ही खत्म होगी। यात्री बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए रीवा के अलावा सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन और रतलाम के स्टेशनों का भी सहारा ले सकते हैं।

इस पैकेज की खासियत

JYOTIRLINGA WITH DWARKA AND SHIRDI YATRA (WZBG41) नाम के इस खास पैकेज में यात्रियों के लिए इकोनॉमी क्लास (स्लीपर), स्टैंडर्ड (थर्ड एसी) और कंफर्ट (सेकंड एसी) की व्यवस्था होगी। जिसमें सुबह की चाय के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी मुहैया कराया जाएगा। 11 दिन और 10 रातों का ये टूर 25 मार्च 2025 को रीवा से शुरू होगा जिसके दौरान द्वारका - सोमनाथ - त्र्यंबकेश्वर - शिरडी - भीमाशंकर – घृष्णेश्वर की यात्रा कराई जाएगी। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस टूर पैकेज में लगभग 33% रियायत दी जा रही है।

कितना आएगा खर्च

अगर आप इकॉनमी क्लास से जाना चाहते हैं तो 33% की छूट के बाद एक व्यक्ति का खर्च करीब 20,700 रुपए आएगा। स्टैंडर्ड क्लास के लिए ये कीमत 34,600 रुपए है और कंफर्ट क्लास के लिए 45,900 रुपए। इसकी बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा सकते हैं या पर्यटक सुविधा केंद्र, प्लेटफार्म नं. 1, रेलवे स्टेशन, इंदौर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं- 0731-2522200, 9321901866, 9321901865, 8287931723। इसके अलावा भोपाल के आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, 9321901862, 8287931725, 9321901861, 8287931723 और जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नं.1 पर स्थित एरिया ऑफिस टिकट काउंटर, 0761-2998807, 9321901832, 8287931725, 9321901862 पर या दिए गए नंबरों पर संपर्क करके इसकी बुकिंग करा सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article