IRCTC Arunachal Pradesh Package: देश में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों (Northeast States) की गिनती सुंदर राज्यों में की जाती है। यहां के सभी राज्य काफी ज्यादा सुंदर होने के साथ घूमने (Travel) के लिए भी काफी बढ़िया है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट के राज्य अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में इसी महीने घूमने का प्लान (Travel Plan For Arunachal Pradesh) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक स्पेशल पैकेज (IRCTC Arunachal Pradesh Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Arunachal Pradesh) घूम पाएंगे।
IRCTC Arunachal Pradesh Package: फरवरी में घूमें अरुणाचल प्रदेश की सुंदर-सुंदर जगह।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम ARUNACHAL-GATEWAY TO SERENITY EX GUWAHATI (EGH038) है। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 23 तारीख, यानी 23 फरवरी को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड रोड का रहेगा, जिसमें आपको इनोवा/एसी टेंपो ट्रैवलर/मिनी बस से ले जाया जाएगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस स्पेशल पैकेज में आप बोमडिला, दिरांग, तवांग, तेजपुर घूम पाएंगे। इस पैकेज में कम से कम 6 लोग जरूर होने चाहिए। टूर पैकेज में आप 7 दिन कंफर्ट होटल में रहेंगे। इसके अलावा मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। रोड टोल, टैक्स, जीएसटी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस स्पेशल टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 44,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 33,370 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,930 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 25,690 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 18,760 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
