IRCTC Arunachal Package: भीषण गर्मी से बचने के लिए हर कोई पहाड़ों की ओर जा रहा है। नॉर्थ इंडिया के अलावा टूरिस्ट गर्मियों की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट (Northeast) भी घूमने (Travel) के लिए खूब जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट में भी घूमने के लिए आपको कई सारे हिल स्टेशंस (Hill Stations in Northeast) मिलेंगे। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भी इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। अगर आप चेन्नई में रहते हैं और पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आयाा है।
IRCTC Arunachal Package: जून में बनाएं अरुणाचल और असम घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें 3 सुंदर हिल स्टेशंस, क्यूट वाइफ संग जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान
ये भी पढ़ें- वाइफ संग घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर-सुंदर जगह, 6 दिन के आईआरसीटीसी पैकेज की इतनी है प्राइस
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का मिलेगा इकोनॉमी टिकट
नॉर्थ ईस्ट के इस पैकेज में आप एक साथ दो राज्य घूम पाएंगे। इन राज्यों के नाम हैं, अरुणाचल प्रदेश और असम। कुल 8 दिन का ये पैकेज 31 मई को चेन्नई से शुरू होगा। पैकेज में सबसे पहले आप फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंचेंगे। चेन्नई से गुवाहाटी आपको इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। फ्लाइट का टिकट आपको इकोनॉमी क्लास का मिलेगा। गुवाहाटी से आगे का पूरा सफर टेंपो ट्रैवलर से कवर किया जाएगा।
पैकेज में शामिल है एंट्री परमिट, इनर लाइन और एरिया परमिट
नॉर्थ ईस्ट के इस पैकेज में आप जिन जगहों को कवर करेंगे, वो हैं- बोमडिला, दिरांग, गुवाहाटी, तवांग और तेजपुर। इस पैकेज में तवांग में आप 3 रातें रहेंगे और बाकी जगहों में आप 1-1 रात रुकेंगे। पैकेज में आपको मील प्लान भी दिया गया है, जिसमें आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर दिया जाएगा। पैकेज में एंट्री परमिट, इनर लाइन और एरिया परमिट भी शामिल है। इसके अलावा आईआरसीटीसी का एक टूर मैनेजर भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
अब आखिर में आते हैं इस पैकेज की प्राइस पर। इस पैकेज की प्राइस कैटेगरी अलग-अलग है। अगर इस पैकेज को कोई अकेले के लिए लेता है तो उसे 60,600 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं दो लोग अगर इस पैकेज को एक साथ लेते हैं तो उन्हें 51,500 रुपए और तीन लोगों के लिए ये पैकेज 49,000 रुपए का पड़ेगा। 5 साल से 11 साल के बच्चे को साथ ले जाने पर आपको 47,800 रुपए बेड के लिए देने होंगे, वहीं अगर आप बेड नहीं लेते हैं तो आपको 42,800 रुपए खर्च करने होंगे। आप को इस पैकेज को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बुक करा सकते हैं।
