यात्रा

IRCTC Andaman Package: दोस्तों के साथ बनाएं अंडमान घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज में घूमें ये 3 जगह

Andaman IRCTC Package: घूमने के लिए अंडमान देश में बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने में अंडमान को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसे बुक कर आप अंडमान की तीन शानदार जगह घूम पाएंगे। अंडमान पैकेज को अकेले बुक करने पर आपको 63,260 रुपए खर्च करने होंगे।

Image

IRCTC Andaman Package: दोस्तों के साथ बनाएं अंडमान घूमने का प्लान।

IRCTC Andaman Package: हमारे देश में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहीं है। आपको हर राज्य में घूमने के लिए सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मिलेंगे। अंडमान देश की फेसम जगहों में से एक है, लेकिन ये थोड़ी महंगी जगह है। यहां आने के बाद आपको लगेगा कि आप कहीं दूसरे देश में तो नहीं है। खासतौर से कपल्स यहां घूमने या फिर हनीमून के लिअ आते हैं। अंडमान में आपको घूमने के कभी कई ऑप्शंस मिलेंगे। हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर अंडमान की फेमस जगहों में से एक है। आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर आप आसानी से यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

सितंबर के लिए IRCTC का अंडमान पैकेज

अगर आप सितंबर के महीने में अंडमान घूमने या फिर हनीमून के लिए आना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये खास पैकेज आपके बड़े काम आ सकता है। आईआरसीटीसी ने सितंबर में अंडमान के लिए जो पैकेज निकाला है, उसका नाम ALLURING ANDAMAN EX TRIVANDRUM (SEA40) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 14 सितंबर को तिरुवनंतपुरम से होगी। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जहां आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से तिरुवनंतपुरम से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना करेंगे। वहीं फ्लाइट का जो टिकट मिलेगा, वह इकोनॉमी क्लास का रहेगा।

Andaman Package

Andaman Package

पैकेज में कुल सीटों की संख्या है 29

अंडमान के इस पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर को कवर कर पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस पैकेज में आपको रहने के लिए एसी रूम मिलेगा, जहां पोर्ट ब्लेयर में आप 3 रात, हैवलॉक में 1 रात और नील में 1 रात गुजारेंगे। एसी गाड़ी से आपको शेयरिंग बेसिस पर घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। क्रूज टिकट के साथ फैरी टिकट और सेंट्रल जेल शो टिकट इस पैकेज में शामिल है। मील प्लान में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल है। आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है। ड्राइवर अलाउंस, टोल, पार्किंग, जीएसटी और पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स पैकेज के प्राइस में पहले से शामिल है।

अंडमान पैकेज पर कितने रुपए होंगे खर्च?

अंडमान पैकेज को अकेले बुक करने पर आपको 63,260 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों की शेयरिंग में इस पैकेज की प्राइस 50,150 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग में इस पैकेज की कीमत 49,700 रुपए है। अगर आप इस पैकेज में अपने साथ बच्चों को लेकर जाते हैं, तो इसके लिए पैकेज की प्राइस 45,090 रुपए से 37,050 रुपए के बीच रखी गई है। आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक करने के लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन तरीके से पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां से आप आसानी से इस पैकेज को बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article