IRCTC Andaman Package: पत्नी संग बनाएं अंडमान घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज में घूम पाएंगे ये 3 सुंदर जगह

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 1 रात हैवलॉक, 1 रात नील और 3 रात पोर्ट ब्लेयर में रुकेंगे। इस पैकेज में थ्री स्टार होटल के एसी कमरे में रहेंगे।

IRCTC Andaman Package: देश में घूमने (Travel) के एक से बढ़कर एक ऑप्शन है। अंडमान (Andaman) देश की सुंदर जगहों में से एक है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अंडमान में घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Option in Andaman) हैं। अगर आप इसी महीने अंडमान घूमने का प्लान (Travel Option For Andaman) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Tourist Places in Andaman) पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JAIPUR TO ANDAMAN TOUR PACKAGE (NJA12) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट मोड का रहेगा, जिसमें जयपुर से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed