IRCTC Package For Bali: घूमने (Travel) का शौक आजकल लोगों में काफी तेजी से फैल रहा है। लोग देश के साथ ही विदेशों में भी घूमने के लिए जा रहे हैं। कई देश ऐसे हैं, जहां आप कम बजट (Low Budget Tourist Places) में घूम सकते हैं। लोग ऐसे ही देशों को सर्च करते हैं, जहां घूमने में उनके पैसे कम खर्च हो। अगर आप भी किसी दूसरे देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप बाली, कुआलालंपुर घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम है BLISSFUL BALI PREMIUM PACKAGE EX-KOLKATA (EHO041B)। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप बाली और कुआलालंपुर घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 31 तारीख यानी 31 अक्टूबर को कोलकाता से शुरू होगा।
टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। कोलकाता-कुआलालंपुर-बाली आना-जाना मलिंदो एयरलाइंस से रहेगा। रुकने की व्यवस्था 4 स्टार में होगी। मील की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर मिलेगा। एसी 2X2 डिलक्स बस से आप ले जाया और घुमाया जाएगा। साथ ही अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा। 70 साल तक के लोगों को इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है।
अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 93,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 82,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 77,000 रुपए और बेड नहीं लेने पर 74,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
