IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने Dazzling Dubai and Abu Dhabi ex Mumbai नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसमें कम खर्चे में दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। दुबई सिटी टूर, बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, BAPS हिंदू टेंपल की यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। परिवार के साथ भी आप इस बार विदेश पर जाने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हो। दुबई की यात्रा हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाती रही है ऐसे में पैकेज से जुड़ी सुविधाएं जानकर आप पैकेज के लिए ऑनलाइन ही बुकिंग कर सकते हैं।
IRCTC Tour Package
10 अप्रैल 2025 को मुंबई से होकर काफिला शारजाह पहुंचेगा जहां से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। मील प्लान ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल रहने वाला है अलग से आपको बिल्कुल भी खर्चा करने की जरूरत नहीं है।
अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो खर्चा 92210 रुपए का आएगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 78800 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 76900 तय किया गया है। 4 से 10 साल तक के बच्चों के लिए किराया 75000 है।
इस पैकेज का कोड WMO012 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर वॉट्सएप कर सकते हैं।
