यात्रा

रिवेंज ट्रैवल क्या है? एक ट्रेंड जिसने ओवरटूरिज्म को दिया बढ़ावा

Travel Trend 2025: रिवेंज टूरिज्म (Revenge Tourism) एक नया और तेजी से बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जिसमें लोग अपनी मानसिक थकान, महामारी, या किसी अन्य कठिन दौर के बाद यात्रा करने के लिए जाते हैं। यात्रा के इच्छाओं को पूरा करने के लिए ये ट्रेंड शुरू हुआ जो फिलहाल तेजी से चलन में है।

Image

travel trend 2025

Revenge Tourism: आज हम आपको डिटेल में बताएंगे रिवेंज टूरिज्म के बारे में जिसका ट्रेंड कोविड-19 महामारी के कारण तेजी से चलन में आया है और अब तक जारी है। मानसिक थकान, महामारी, या किसी अन्य कठिन दौर के बाद पर्यटक जब यात्रा के लिए जाते हैं तो उसे ही रिवेंज टूरिज्म कहते हैं जो मौजूदा समय में एक बढ़ता और नया ट्रेंड है। COVID-19 महामारी से रिवेंज टूरिज्म को खासकर जोड़कर देखा जाता है।

दरअसल, कोविड के कारण लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं थी और उनका यात्रा करना कठिन हो गया था। प्रतिबंधों के कारण लोगों का घूमना-फिरना एकदम से बंद हो गया था ऐसे में जब स्थिति सामान्य हुई तब पर्यटकों ने अपने खोए हुए समय को पूरा करने के इरादे से ज्यादा से ज्यादा यात्रा करने की योजना बनाई।

इस दौरान लोगों में मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। लंबे समय तक घर पर रहना, सामाजिक दूरी और सिर्फ काम से घर तक के जीवन ने लोगों को तोड़कर रख दिया था। ऐसे में मानसिक शांति और आराम के लिए लोगों ने जमकर यात्रा का प्लान किया था।

हालांकि, रिवेंज टूरिज्म के कारण ओवरटूरिज्म में भी इजाफा देखने को मिला। कुछ विशेष पर्यटन स्थल मौजूदा समय में रिवेंज टूरिज्म के कारण ही अधिक भीड़भाड़ और अधिक महंगाई का सामना कर रहे हैं। स्थानीय पर्यटन पर इसका असर ज्यादा देखने को मिला है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article