यात्रा

IPL 2026: वानखेड़े में मैच के बाद क्या करें? मुंबई की इन 5 जगहों पर घूमना बना देगा दिन यादगार

IPL 2026 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने जा रहे हैं? जानिए आसपास घूमने की 5 बेहतरीन जगहें जो आपकी मुंबई की ट्रिप को यादगार बना सकती है। ये जगहें हर उम्र के लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Image

वानखेड़े में मैच के बाद क्या करें

IPL 2026: आज वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2026 का धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस का सामना श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स से होगा। मैच के बाद भी मुंबई में मस्ती खत्म नहीं होती है और अगर आप घूमने फिरने का शौक रखते हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। अगर आप मैच देखने जा रहे हैं, तो वानखेड़े स्टेडियम (wankhede stadium) के पास की इन जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल मत भूलें।

गेटवे ऑफ इंडिया: समंदर के किनारे खड़े होकर फोटो लेना तो बनता ही है ऐसे में आप गेटवे ऑफ इंडिया जाने का प्लान कर सकते हैं। शाम के टाइम यहां का नजारा अलग ही वाइब देता है। मैच खत्म होने से पहले या मैच के खत्म होने के बाद भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

मरीन ड्राइव: थोड़ा चिल करना हो तो मरीन ड्राइव बेस्ट है। बैठो, हवा खाओ और सनसेट को एन्जॉय करो। दोस्तों या फिर सोलो ट्रिप पर भी अगर आप हैं तो ये जग आपके लिए बेहद खास रहने वाली है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। सोलो ट्रिप पर अगर आप हैं तो सुकून की तलाश में यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रालय: अगर इतिहास और कल्चर में थोड़ी रूचि है, तो यहां जरूर जाना। अंदर इतना कुछ देखने को है कि टाइम कैसे निकल जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। यहां का माहौल भी काफी सुखद और खुशनुमा है।

गिरगांव चौपाटी: यहां का माहौल हमेशा फुलऑन रहता है। समंदर के किनारे टहलते-टहलते चाट, भेलपुरी या पावभाजी खाना बिल्कुल भी ना भूलें। अगर आप इसे अपनी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल करते हैं तो मजा आ जाएगा।

कोलाबा कॉजवे: इसके अलावा शॉपिंग और टाइमपास के लिए कोलाबा कॉजवे जा सकते हैं। यहां सस्ते-से-लेकर स्टाइलिश चीजें मिल जाएंगी। क्यूट कैफे भी यहां हैं जो फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए इस परफेक्ट लोकेशन बनाती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article