Delhi to Khajuraho Direct Flights: पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस 27 अक्टूबर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए एक साथ दो विमान सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इंडिगो के इस पहले से निश्चित तौर पर अब पर्यटकों के लिए सफर करना आसान होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन के ये विमान 186 सीटर होंगे जो दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली के लिए नियमित रूप से सेवाएं देंगे।
Khajuraho Airport Flight
इसके अलावा एक अन्य विमान खजुराहो से बनारस के बीच भी संचालित किया जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस के खजुराहो स्थित स्टेशन मैनेजर तेजस लालनी ने इस बात की जानकारी दी है कि फ्लाइट की बुकिंग चालू कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11:30 बजे खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी और 12:50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
वहीं, खजुराहो एयरपोर्ट से 13:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरकर 14:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस के नए 2 विमान के संचालन शुरू होने के बाद अब खजुराहो एयरपोर्ट के लिए एक साथ तीन विमान सेवाओं का संचालन होगा।
बता दें कि स्पाइसजेट एयरलाइंस मौजूदा समय में ये सेवाएं पहले से ही दे रहा है। स्पाइसजेट का विमान दिल्ली से शाम को 5:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करता है। वहीं शाम को 5:40 बजे वापस खजुराहो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होता है। इंडिगो एयरलाइन की दो फ्लाइट्स आ जाने से अब खजुराहो की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
