India Best Places To Go In 2024: नया साल (New Year) यानी न्यू ईयर 2024 (New Year 2024) आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। लोग बेसब्री से नए साल का स्वागत करने में लगे हैं। नए साल को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी 2024 में घूमने (Travel) की कोई लिस्ट (Travel Plan For 2024) बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 2024 में जरूर जाना (Best Places To Go In 2024) चाहिए। आप 2024 के जनवरी महीने से लेकर दिसंबर महीने में कभी भी इन जगहों पर जा सकते हैं।
India Best Places To Go In 2024: घूमने के लिए 2024 में देश की ये जगह हैं स्पेशल।
2024 में इन जगहों पर घूमने का जरूर बनाएं प्लान
गोवा (Goa)
गोवा देश में घूमने की एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई घूमने का शौकीन इंडियन जरूर जाना चाहेगा। भले ही आप पहले कभी गोवा गए हो या नहीं, आपको 2024 में गोवा घूमने का प्लान जरूर अपनी ट्रैवल लिस्ट में रखें। गोवा पहुंचकर आपको एक अलग ही फील देखने को मिलेगी। आप गोवा आसानी से किसी भी तरीके से पहुंच सकते हैं।
मनाली (Manali)
2024 में अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो लिस्ट में मनाली सबसे टॉप पर होना चाहिए। मनाली देश में घूमने की वह जगह है, जहां देश से ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। मनाली वैसे तो आप साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में यहां आने से बचना चाहिए। मनाली का मौसम आपका दिल जीत लेगा।
मुंबई (Mumbai)
मायानगरी मुंबई भी वह जगह है, जहां घूमना हर कोई भारतीय चाहता है। अगर आप 2024 में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लिस्ट में मुंबई का भी नाम जरूर होना चाहिए। मुंबई में घूमने के आपको कई अलग-अलग तरह के ऑप्शन मिलेंगे। बारिश के मौसम के अलावा आप मुंबई कभी भी जा सकते हैं।
उत्तराखंड चारधाम की यात्रा (Uttarakhand Char Dham Yatra)
अगर आप धार्मिक तौर पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा भी कर सकते हैं। उत्तराखंड के इन चार धामों में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदरानाथ और बद्रीनाथ है। केदारनाथ आपदा के बाद से भारी संख्या में लोग चारधाम की यात्रा कर रहे हैं। आप यहां अप्रैल से नवंबर के बीच ही जा सकते हैं।
कश्मीर (Kashmir)
2024 में घूमने के लिए कश्मीर भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर में आप श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। कश्मीर घूमने का प्लान आप साल के किसी भी महीने में बना सकते हैं। सर्दियों में जाने पर आपको भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी।
