होटल के कमरे में चेक-इन करने से पहले जरूर चेक करें ये 4 चीजें, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

होटल पहुंचते ही सामान खोलने की जल्दी न करें। कमरे में चेक-इन करने से पहले कुछ ऐसी जरूरी चीजें जांचना बेहद जरूरी है, जिन पर अक्सर यात्रियों का ध्यान नहीं जाता। जानिए सेफ और कम्फर्टेबल स्टे के लिए 4 खास बातें।

Hotel Room Check-In Safety Tips: किसी दूसरे शहर में पहुंचने के बाद होटल का कमरा मिल जाए तो सबसे पहले बिस्तर पर बैठने और आराम करने का मन करता है। खासकर जब लंबा सफर करके आए हों, तब कमरे की छोटी-मोटी बातों पर ध्यान देना भी मुश्किल लगता है। लेकिन जरा रुकिए! होटल का कमरा देखने में जितना खूबसूरत और साफ-सुथरा दिखाई देता है, जरूरी नहीं कि वह हर लिहाज से आपके लिए सही भी हो।

होटल के कमरे में चेक-इन करने से पहले जरूर चेक करें ये 4 चीजें, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

अक्सर यात्री कमरे की सफाई, बेड और बाथरूम देखकर संतुष्ट हो जाते हैं। मगर कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं। खासकर जब आप, अकेले, पार्टनर या परिवार के साथ ठहरे हों। इसलिए होटल में चेक-इन करने के बाद जल्दबाजी में कपड़े बदलने या सामान फैलाने से पहले कुछ मिनट अपनी प्राइवेसी के लिए जरूर निकालें।

1. कमरे में छिपा हो सकता है कैमरा

होटल के कमरे में पहुंचकर उन चीजों पर सामान्य नजर डालें, जैसे असामान्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या बिना जानकारी के लगाए गए डिवाइस।

खासतौर पर बेड और बाथरूम जैसी जगहों की ओर लगे अनजान डिवाइस को लेकर सतर्क रहें। हालांकि, हर छोटा छेद या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैमरा नहीं होता। केवल शक के आधार पर किसी वस्तु को कैमरा न मानें। कोई संदिग्ध चीज दिखे तो मैनेजमेंट को बताएं नहीं तो कमरा बदल लें।

2. स्मार्ट टीवी और स्पीकर की सेटिंग चेक करें

कई होटलों में स्मार्ट टीवी और वॉयस असिस्टेंट वाली डिवाइस होती है। कुछ डिवाइस में माइक्रोफोन या कैमरा जैसी सुविधाएं भी हो सकती हैं। इसलिए कमरे में मौजूद स्मार्ट उपकरणों के बारे में होटल स्टाफ से जानकारी लें। अगर टीवी में अपना निजी अकाउंट लॉगइन करते हैं तो चेक-आउट से पहले उसे लॉगआउट करना न भूलें। किसी अनजान डिवाइस को अपने फोन से कनेक्ट करने से भी बचें।

3. बाथरूम और चेंजिंग एरिया की प्राइवेसी

बाथरूम होटल के सबसे प्राइवेट हिस्सों में से एक है। इसलिए वहां लगे शीशे, वेंटिलेशन एरिया और इलेक्ट्रॉनिक फिटिंग्स को सामान्य तरीके से देखकर सुनिश्चित करें कि कोई अनजान डिवाइस तो मौजूद नहीं है। अगर शीशे या किसी फिटिंग को लेकर कुछ अटपटा लगे तो जांच करवाएं। इंटरनेट पर बताए जाने वाले फिंगर टेस्ट जैसे तरीकों को छिपे कैमरे या टू-वे मिरर की पहचान भी कर सकते हैं।

4. होटल के Wi-Fi पर अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें

होटल का मुफ्त Wi-Fi इस्तेमाल करना सुविधाजनक है, लेकिन इससे जुड़ते समय सावधानी जरूरी है। किसी अनजान नेटवर्क से कनेक्ट न करें। सार्वजनिक नेटवर्क पर बैंकिंग, पासवर्ड बदलने या संवेदनशील निजी जानकारी साझा करने से बचें। अपने फोन और लैपटॉप में फाइल शेयरिंग बंद रखें और किसी अनजान QR कोड को स्कैन न करें।

इस तरह की टिप्स स्मार्ट और सुविधाजनक स्टे के लिए जरूरी है।

End Article
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइट...

End of Feed