यात्रा

Honeymoon Places to Visit in Himachal Pradesh: कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश, हनीमून के लिए ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

Honeymoon Places to Visit in Himachal Pradesh: साल का महीना कोई सा हो, कपल्स हनीमून मनाने के लिए यहां आते रहते हैं। सिर्फ हनीमून के लिए ही नहीं, बल्कि लोग यहां घूमने के लिए भी जमकर आते हैं। कभी भी आप यहां कतई बोर नहीं होंगे।

Image

Honeymoon Places to Visit in Himachal Pradesh: कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश।

Honeymoon Places to Visit in Himachal Pradesh: हनीमून (Honeymoon) के लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) स्वर्ग जैसा है। हनीमून (Honeymoon Couples) के लिए यहां एक से बढ़कर एक और अलग जगहें हैं। साल का महीना कोई सा हो, कपल्स हनीमून मनाने के लिए यहां आते रहते हैं। सिर्फ हनीमून के लिए ही नहीं, बल्कि लोग यहां घूमने (Travel) के लिए भी जमकर आते हैं। कभी भी आप यहां कतई बोर नहीं होंगे। न्यूली मैरिड कपल्स (Newly Married Couples) अगर देश में हनीमून मनाने का सोचते हैं, तो उनके दिमाग में सबसे पहले हिमाचल प्रदेश का ही नाम आता है। आज इसी को लेकर हम आपको हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Places for Honeymoon) की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर जाकर आप हमेशा के लिए याद रखने वाला हनीमून मना सकते हैं।

कपल्स के लिए बेस्ट हैं हिमाचल प्रदेश के ये हनीमून डेस्टिनेशन (Best Honeymoon Destinations in Himachal Pradesh)

शिमला (Shimla)

शिमला हिमाचल प्रदेश के फेमस हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। शिमला न सिर्फ हिमाचल प्रदेश की राजधानी है, बल्कि हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। देश भर से लोग यहां हनीमून मनाने के लिए आते हैं। मौसम कोई सा हो, आपको यहां कपल्स की भीड़ देखने को मिलेगी। यहां घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं।

Shimla

Shimla

मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने के लिए मनाली सबसे बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही मनाली हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। हर साल न्यूली मैरिड कपल्स मनाली में हनीमून के लिए आते हैं। मनाली में कई फेमस जगहें हैं, जहां पर जाकर आप अपने हनीमून को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं। यहां घूमने की खास जगहों में सोलांग घाटी, रोहतांग दर्रा, भृगु झील, हिडिम्बा देवी मंदिर, ब्यास नदी, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आदि है।

Manali

Manali

डलहौजी (Dalhousie)

हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने के लिए डलहौजी भी बेहद बढ़िया ऑप्शन है। कपल्स के लिए डलहौजी किसी जन्नत से कम नहीं है। हर साल काफी संख्या में कपल्स सिर्फ अपना हनीमून मनाने के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में न्यूली मैरिड कपल्स के लिए डलहौजी एक शानदार जगह है। डलहौजी 5 पहाड़ियों से घिरा है, जिनमें से सभी देवदार से ढकी पहाड़ियां हैं। डलहौजी को हिमाचल प्रदेश के सबसे अच्छे हनीमून स्थलों में से एक माना जाता है।

कसौली (Kasauli)

हिमाचल प्रदेश में हनीमून डेस्टिनेशन चुनते समय चीजें काफी मुश्किल हो जाती हैं। दरअसल यहां कई सारे हिल स्टेशन हैं, जो हनीमून कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। ऐसे में कसौली भी हनीमून के लिए बढ़िया ऑप्शन है। कसौली का माहौल एकदम रोमांटिक मूड सेट करता है। जो लोग हिमाचल में बहुत दूर नहीं जाना चाहते, वे रोमांटिक हनीमून का आनंद लेने के लिए कसौली जा सकते हैं। कसौली में पूरे साल सुखद मौसम रहता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, रोमांटिक मौसम, शांत वातावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आपके हनीमून को यादगार बना देगी। कसौली हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश में सबसे फेमस जगहों में से एक है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article