यात्रा

Honeymoon Places to Visit in Uttarakhand: हनीमून कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है उत्तराखंड, कम बजट में मिलेगा डबल मजा

Honeymoon Places to Visit in Uttarakhand: देश के सभी राज्यों से लोग उत्तराखंड घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको हनीमून मनाने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिलेंगी। यहां की अच्छी बात ये है कि आप साल के किसी भी महीन में यहां आ सकते हैं।

Image

Honeymoon Places to Visit in Uttarakhand: हनीमून कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है उत्तराखंड।

Honeymoon Places to Visit in Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) न सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destination) के लिए फेमस है, बल्कि हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destination) के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है। देश के सभी राज्यों से लोग यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। यहां आपको हनीमून (Honeymoon Best Places) मनाने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिलेंगी। यहां की अच्छी बात ये है कि आप साल के किसी भी महीन में यहां आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका हनीमून (Honeymoon 2023) और भी अच्छा बना देगा। क्या आप भी उत्तराखंड में हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destinations in Uttarakhand) के लिए जगहें सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी ही बढ़िया और सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे।

कपल्स के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड के ये हनीमून डेस्टिनेशन (Best Honeymoon Destinations in Uttarakhand)

औली (Auli)

हनीमून के लिए उत्तराखंड में औली बेस्ट ऑप्शन है। बर्फ से ढके देवदार के पेड़ ठंडी हवा में खुशबू बिखेरते हुए एक आदर्श रोमांटिक मूड बनाते हैं। हर साल टूरिस्ट के साथ हनीमून कपल्स औली घूमने जरूर आते हैं। ठंड के मौसम में यहां भारी बर्फबारी होती है। गर्मी हो या सर्दी, औली हर मौसम में बढ़िया जगह है। साथ ही औली उत्तराखंड में रोमांचक साहसिक खेलों के लिए भी जाना जाता है। औली में घूमने की कई सारी जगहें हैं। औली हनीमून के लिए उत्तराखंड की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

Auli

Auli

कौसानी (Kausani)

उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित कौसानी हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। त्रिशूल, नंदा देवी और पंचाचूली जैसी हिमालय की चोटियों यहां से साफ नजर आती हैं। हनीमून के लिए कौसानी सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 14 दिनों तक कौसानी में रुके थे और उन्होंने इस खूबसूरत हिल स्टेशन को 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहा था। देशभर से नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। कौसानी में घूमने की कई सारी जगहें हैं।

Kausani

Kausani

मसूरी (Mussoorie)

मसूरी उत्तराखंड का एक अद्भुत हनीमून डेस्टिनेशन है। रोमांच और प्रकृति में रुचि रखने वाले सभी कपल्स के लिए मसूरी कल्पना से परे है। पहाड़ में हनीमून मनाने के लिए मसूरी बहुत बढ़िया जगह है। हनीमून मनाने को लेकर मसूरी आपको निराश नहीं करेगा। मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से जाना जाता है। यहां सालभर सुखद मौसम रहता है। यहां घूमने की कई सारी जगहें हैं। साथ ही यहां बहुत सारे खूबसूरत होटल और कॉटेज हैं।

नैनीताल (Nainital)

नैनीताल उत्तराखंड के सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। नैनी झील को समेटे हुए और चारों ओर से हरे-भरे पहाड़ों से घिरे नैनीताल आपके हनीमून को दिलचस्प और यादगार बना देगा। नैनीताल उत्तराखंड की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। देश के कई राज्यों से हर साल कपल्स यहां हनीमून मनाने के लिए आते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article