Best Places to Enjoy Holi in India: रंगों का त्योहार होली (Holi) आने में अब महज हफ्तेभर का समय बाकी रह गया है। इस साल होली (Holi 2024) का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के मौके पर लोग ज्यादातर अपने घरों पर ही रहकर इसे मनाते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में काफी लोग घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। देश में कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां होली काफी धूमधाम के साथ खेली (Holi Celebrations in India) जाती है। कुछ जगहों पर तो होली के पहले से ही होली शुरू हो जाती है।
Best Places to Enjoy Holi in India: देश की इन जगहों की फेमस है होली।
इस बार की होली की अच्छी बात ये भी है कि होली सोमवार के दिन पड़ रही है, जिससे वीकेंड 3 का दिन (Long Weekend) हो गया है। अगर आप 1-2 दिन की छुट्टी ले लेते हैं, फिर तो होली लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend Holi) वाली हो जाएगी। अगर आप इस बार होली पर ऐसी जगह जाने की सोच रहे हैं, जहां होली काफी ज्यादा आनंद के साथ खेली जाती है तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों (Best Places to Enjoy Holi in India) के बारे में बताने जा रहे हैं।
देश में होली खेलने की बढ़िया जगह (Best Places to Enjoy Holi in India)
वृंदावन (Vrindavan)
होली खेलने के लिए वृंदावन एक बेहतरीन जगह है। वृंदावन में होली बांके बिहारी मंदिर के आसपास खेली जाती है, जहां पूरे हफ्तेभर तक रंगों का त्योहार होली खेली जाती है। पुजारी भक्तों पर रंग छिड़कते हैं। यहां 'फूलों की होली' भी खेली जाती है। यहां होली के दिन से काफी पहले होली शुरू हो जाती है।
पुष्कर (Pushkar)
राजस्थान के पुष्कर में होली काफी ज्यादा धूमधाम के साथ मनाई जाती है। पुष्कर में होली का उत्सव पारंपरिक होलिका दहन के साथ शुरू होता है। अगले दिन होली उत्सव के बाद एक भव्य दावत होती है, जिसमें आप पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन जैसे दाल बाटी, गट्टे की सब्जी और मीठे व्यंजन खा सकते हैं। दूर-दूर से यहां लोग होली खेलने के लिए आते हैं।
मथुरा (Mathura)
रंगों का त्योहार होली खेलने के लिए मथुरा सबसे बढ़िया जगह है। मथुरा भगवान श्री कृष्ण की नगरी है। किंवदंतियों के अनुसार होली पर रंग खेलने की प्रथा राधा और कृष्ण की लीला से उत्पन्न हुई है। मथुरा होली पर अपने सबसे अच्छे रूप में होता है। मंदिरों से नदी घाटों और फिर होली गेट तक एक रंगीन और संगीतमय जुलूस निकलता है। होली से लगभग एक हफ्ते पहले ही यहां रंगोत्सव शुरू हो जाते हैं। मंदिरों को सजाया जाता है, गीत और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो जाता है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट यहां होली खेलने और देखने के लिए आता है।
बरसाना (Barsana)
बरसाना में होली बहुत ही रोचक तरीके से मनाई जाती है। यहां की महिलाएं नंदगांव के पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं, जिसे लट्ठमार होली के नाम से जाना जाता है। बरसाना राधा का घर था, जहां भगवान कृष्ण ने महिलाओं को छेड़ा था और उन्होंने मैत्रीपूर्ण मजाक के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। होली से एक हफ्ते पहले ही यहां होली के उत्सव शुरू हो जाते हैं।
