यात्रा

Hill Stations Nearby Meerut: मेरठ के पास मौजूद हैं ये हिल स्टेशंस, संडे को बीवी-बच्चों संग जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Hill Stations Near Meerut: मेरठ में रहने वाले लोग वीकेंड और छुट्टियों में घूमने के लिए खासतौर से उत्तराखंड के हिल स्टेशंस पर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे तीन हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जो मेरठ के बेहद करीब हैं। मेरठ से इन हिल स्टेशंस की दूरी 400 किलोमीटर के अंदर है।

Image

Hill Stations Nearby Meerut: मेरठ के पास मौजूद हैं ये हिल स्टेशंस।

Best Hill Stations Nearby Meerut: मेरठ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और सुंदर शहर है। मेरठ के लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं। वीकेंड से लेकर छुट्टियों में मेरठ के ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने के लिए जाते हैं। मेरठ से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की दूरी ज्यादा नहीं है, इसलिए मेरठ के लोग उत्तराखंड के हिल स्टेशंस खूब जाते हैं। आज हम आपको मेरठ के पास फेमस हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। मेरठ से इन सुंदर हिल स्टेशंस की दूरी 400 किलोमीटर के अंदर है।

मेरठ के पास घूमने के हिल स्टेशंस (Meerut Nearby Best Hill Stations)

रानीखेत (Ranikhet)

मेरठ से घूमने के लिए आप उत्तराखंड के हिल स्टेशन रानीखेत का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। वीकेंड से लेकर छुट्टियों में घूमने के लिए रानीखेत काफी खास है। मेरठ से रानीखेत की दूरी करीब 320 किलोमीटर है। रानीखेत को स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां घूमने के ऑप्शंस के अलावा आपको कई सारे मंदिर भी देखने को मिलेंगे। रानीखेत हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है और यहां से हिमालय के सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। चौबटिया गार्डन, झूला देवी मंदिर, भालू बांध, रानीखेत गोल्फ कोर्स यहां घूमने की फेमस जगहों में से एक है।

Ranikhet

Ranikhet

औली (Auli)

मेरठ से करीब 420 किलोमीटर की दूरी पर स्थित औली उत्तराखंड का सुंदर सा हिल स्टेशन है। रोमांच और प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए ये हिल स्टेशन काफी खास है। सर्दियों में यहां जमकर बर्फबारी देखने को मिलती है। चेयर लिफ्ट, वृद्ध बद्री मंदिर और नंदा देवी नेशनल पार्क यहां की फेमस जगहों में से एक है। न्यूली मैरिड कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए यहां आना काफी पसंद करते हैं। औली में लगभग हर समय बर्फ दिखाई देती है। यहां आकर आप स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं।

Auli

Auli

हर्षिल वैली (Harsil Valley)

मेरठ में रहने वाले लोग वीकेंड या छुट्टियों में घूमने के लिए हर्षिल वैली का प्लान बना सकते हैं। मेरठ से यहां की दूरी करीब 400 किलोमीटर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हर्षिल वैली की सुंदरता आपको अपना दीवाना बना देगी। हर्षिल वैली सेब को लेकर काफी फेमस है। प्रकृति प्रेमियों को ये जगह काफी पसंद आती है। अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर हर्षिल घूमने का सबसे अच्छा समय है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article