Ganesh Chaturthi Special: इस झील को मानते हैं गणेश जी का जन्मस्थान, पहुंचने के लिए करना पड़ता है 21 किमी का ट्रेक

डोडीताल कोई ऐसा पर्यटन स्थल नहीं है जहां गाड़ी सीधे झील के किनारे पहुंच जाए। यहां जाने के लिए ट्रेक करना पड़ता है।

Ganesh Chaturthi Travel Destination: उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां पहाड़ों के बीच कई ऐसी जगहें हैं, जिनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं सदियों से लोगों को अपनी ओर खींचती रही हैं। इन्हीं में से एक है डोडीताल, उत्तरकाशी जिले में स्थित एक खूबसूरत मीठे पानी की झील। शांत पहाड़ों के बीच मौजूद यह झील सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए नहीं जानी जाती। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म इसी जगह हुआ था।

Dodital, lord Ganesh birth place

एक बार जरूर घमें भगवान गणेश का जन्मस्थान

झील के किनारे है गणेश मंदिर

डोडीताल समुद्र तल से करीब 3000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। झील के एक किनारे भगवान गणेश को समर्पित मंदिर भी है। स्थानीय मान्यता में गणेश जी को यहां डोडी राजा के नाम से भी जोड़ा जाता है। यही वजह है कि इस जगह का धार्मिक महत्व बाकी प्राकृतिक स्थलों से अलग हो जाता है।

End of Feed