दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर की यात्रा, जानिए यहां का अनुभव

Tungnath Temple: तुंगनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं है, ये एक फील है। यहां आकर आपको लगता है कि जिंदगी की भागदौड़ थोड़ी धीमी हो गई है। पहाड़ों की खामोशी, ठंडी हवा और बदलता मौसम आपको अंदर से रिलैक्स कर देता है। ये ट्रिप सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि खुद से मिलने का मौका भी देती है।

Tungnath Temple: तुंगनाथ मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। ये समुद्र तल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर बना है और पंच केदार का हिस्सा है। तुंगनाथ का मतलब होता है पहाड़ों के भगवान। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि पहाड़ों की शांति और खूबसूरती के बीच पहुंच गए हैं। अगर आप सोलो ट्रिप पर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं या फिर दोस्त या परिवार के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो ये यात्रा आपके लिए बेहद स्पेशल रहने वाली है।

worlds highest Shiva temple Tungnath Temple

दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर की यात्रा

यात्रा की तैयारी: तुंगनाथ जाने के लिए पहले आपको ऋषिकेश या हरिद्वार पहुंचना होता है। वहां से आप देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग और उखीमठ होते हुए चोप्टा पहुंचते हैं, जो इस ट्रिप का बेस पॉइंट है। चोप्टा से तुंगनाथ तक करीब 3.5 से 5 किलोमीटर का ट्रेक है। रास्ता पत्थरों से बना हुआ है, इसलिए शुरुआत करने वालों के लिए भी ठीक है, लेकिन चढ़ाई लगातार है। आमतौर पर मंदिर तक पहुंचने में 2 से 4 घंटे लग जाते हैं।

End of Feed