यात्रा

बीच लवर्स के लिए परफेक्ट, नीले पानी और सफेद रेत के बीच बिताएं यादगार छुट्टियां

IRCTC Tour Package: अगर आप बीच डेस्टिनेशन पर ट्रिप प्लान कर रहे हो जहां नेचर, कल्चर और सस्ता घूमना सब कुछ एक साथ मिले, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट है। अंडमान घूमने का आपको मौका मिल रहा है। यहां आपको हर तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा। 5 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी जानकर फटाफट से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

बीच लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

IRCTC Package 2026: बीच डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL ANDAMAN HOLIDAY GOLD' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अंडमान की सैर करने का मौका मिल रहा है। अंडमान एकदम फुल पैसा वसूल डेस्टिनेशन है। जहां खूबसूरत नजारे और दिल जीत लेने वाली मेहमाननवाजी सब कुछ मिलता है। 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। चाहे आप एडवेंचर लवर हों या सिर्फ रिलैक्स करना चाहते हो ये जगह हर किसी के लिए परफेक्ट है।

2 अप्रैल 2026 को इस मजेदार ट्रिप की शुरुआत होगी। जैसे ही आप पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर उतरेंगे आईआरसीटीसी का लोकल रिप्रेजेंटेटिव आपको रिसीव करेगा और सीधे होटल ले जाएगा। होटल में चेक-इन करके थोड़ा फ्रेश हो जाना है फिर निकल पड़ो घूमने। सबसे पहले जाओ Corbyn’s Cove Beach, ये बहुत ही खूबसूरत बीच है, चारों तरफ नारियल के पेड़ और शानदार व्यू मिलेगा। इसके बाद जाओ Cellular Jail, जो हमारे आजादी के वीरों की याद दिलाता है। यहां का लाइट एंड साउंड शो जरूर देखना, दिल को छू जाएगा। पोर्ट ब्लेयर में नाइट स्टे रहेगा।

अगले दिन सुबह-सुबह पैक्ड ब्रेकफास्ट लेकर फेरी पकड़नी है (लगभग 6 बजे)। करीब 2 घंटे में आप हैवलॉक आईलैंड पहुंच जाओगे। वहां पहुंचकर पहले कालापत्थर बीच घूमो, फिर होटल में चेक-इन करो। दोपहर में जाओ राधानगर बीच, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में गिना जाता है। शाम को रिलैक्स करो और रात हैवलॉक में स्टे होगा।

नील आईलैंड की सैर भी आपको करवाई जाएगी। भरतपुर बीच, नेचुरल बीच (बहुत ही यूनिक जगह है), लक्ष्मणपुर बीच (यहां का सनसेट जबरदस्त होता है) की यात्रा भी इस पैकेज में शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि 2 अप्रैल के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 43160 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 26250 और 23760 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 15850 है। इस पैकेज का कोड EHH140 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 6290861577 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article