IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'BLISSFUL TRIPURA' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में भारत में मौजूद एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। त्रिपुरा एकदम फुल पैसा वसूल डेस्टिनेशन है। जहां खूबसूरत नजारे और दिल जीत लेने वाली मेहमाननवाजी सब कुछ मिलता है। 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।
4 अप्रैल 2026 को इस मजेदार ट्रिप की शुरुआत होगी। आप अगरतला एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से होटल जाकर चेक-इन करेंगे। शाम को लोकल मार्केट घूमने निकल सकते हैं, थोड़ा शॉपिंग-वॉपिंग करो, फिर डिनर करके होटल में आराम। अगले दिन सुबह-सुबह जल्दी उठकर Unakoti घूमने जाएंगे। ये जगह अपने पत्थरों पर बनी शानदार नक्काशी के लिए फेमस है। घूमकर वापस अगरतला लौटेंगे, डिनर करेंगे और होटल में रुकेंगे
तीसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद उदयपुर जाएंगे, जहां Tripureswari Temple के दर्शन करेंगे। फिर Chabimura जाएंगे, जहां नदी किनारे शानदार नक्काशी देखने को मिलेगी। इसके बाद Dumboor Lake जाएंगे, जो बहुत ही खूबसूरत है। वहीं डिनर और रात का स्टे रहेगा। चौथे दिन सुबह नाश्ते के बाद Melaghar जाएंगे और वहां के फेमस Neer Mahal को देखेंगे, जो पानी के बीच बना शानदार महल है।
फिर Sepahijala Wildlife Sanctuary घूमने जाएंगे। इसके बाद वापस अगरतला लौटकर होटल में रुकेंगे। पांचवें दिन अगरतला की लोकल साइटसीइंग करेंगे। यहां स्टेट म्यूजियम और कैपिटल कॉम्प्लेक्स जैसी जगहें देखेंगे। शाम को होटल में डिनर और नाइट स्टे रहेगा।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 38820 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 34480 और 27660 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 13860 है। इस पैकेज का कोड EGH045 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8595936716/ 8595936696 पर संपर्क कर सकते हैं।
