Cold Places in Summer: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है ये ठंडी जगहें, जल्द करें ट्रिप का प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 14, 2023, 03:17 PM IST

मई का महीना आधा बीत चुका है और जल्द ही बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी शुरू होने वाली है। ऐसे में इस गर्मी छुट्टी आप अपनी फैमिली के साथ ठंडी जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Cold Places in Summer: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इस गर्मी में ठंडी जगहों पर काफी सुकून मिलता है। मई का महीना आधा बीत चुका है और जल्द ही बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी शुरू होने वाली है। ऐसे में इस गर्मी छुट्टी आप अपनी फैमिली के साथ ठंडी जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको इस गर्मी में सर्दी का एहसास होगा।

Untitled design

गर्मी में इन जगहों पर लें ठंडी का आनंद ( Soure:istock)

गर्मियों में घूमने के लिए ठंडी जगह

श्रीनगर, कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके खूबसूरत नजारे, प्राचीन झीलें, हरी-भरी घाटियां आपकी छुट्टी को यादगार बना देगा। यहां आप शिकारा का जरूर आनंद लें।

End of Feed