भारतीय ट्रैवलर्स का चीन कर रहा है स्वागत, सिर्फ 3 महीनों में जारी किए इतने वीजा

china Visa For Indians: चीन ने गर्मजोशी के साथ भारतीय ट्रैवलर्स का स्वागत किया है। जनवरी से अप्रैल की शुरुआत के बीच भारतीय नागरिकों को 85,000 से ज्यादा वीजा चीन ने जारी किए हैं। ये पहल लोगों के बीच आपसी संबंधों में आई नरमी के संकेत के रूप में देखी जा रही है। इस कदम का उद्देश्य पर्यटकों के लिए व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

China Welcomes Indian Travellers: पड़ोसी देश चीन अपने यहां आने वाले भारतीय नागरिकों का पूरी गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। भारत में चीनी दूतावास के अनुसार चीन ने इस वर्ष 1 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच भारतीय नागरिकों को 85,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं जिसे बेहतर होते संबंधों के एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा सकता है। आपसी संबंधों में आई नरमी के संकेत के रूप में भी इसे देखा जा रहा है।

सांस्कृतिक, शैक्षिक, व्यावसायिक और पर्यटन आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच एक नई प्रतिबद्धता को ये पहल दर्शाती है। मालूम हो कि भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंध जटिल हैं। चीनी दूतावास ने कहा कि वीजा कई तरह के उद्देश्यों के लिए जारी किए गए थे जिसमें व्यवसाय, पर्यटन, शिक्षा, काम और पारिवारिक पुनर्मिलन शामिल है।

End of Feed