Mussoorie Travel Guide: उत्तराखंड राज्य का प्रमुख हिल स्टेशन मसूरी ना केवल भारतीय पर्यटकों बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। हिल स्टेशनों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, ठंडी हवाओं और अद्भुत दृश्य के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। ऐसे में अगर आप मसूरी की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इस यात्रा गाइड में हम आपको मसूरी कैसे पहुंचे, मसूरी में कहां ठहरें और अन्य जरूरी जानकारियां देंगे।
सर्वोत्तम यात्रा समय
गर्मी (मार्च से जून) मसूरी में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद और तापमान 15°C से 25°C के बीच होता है। सर्दी (नवंबर से फरवरी) बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक यहां जाते हैं। मानसून के महीने में यहां ट्रैकिंग और आउटडोर एक्टिविटी नहीं की जा सकती है।
कैसे पहुंचे मसूरी
एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट मसूरी के निकटतम हवाई अड्डा है वहीं इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद टैक्सी या बस द्वारा मसूरी की यात्रा की जा सकती है। मसूरी सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है दिल्ली से कार से या बस से भी यहां पहुंचा जा सकता है।
मसूरी में घूमने के प्रमुख स्थान
कैंपटी फॉल, गन हिल, माल रोड, लाल टिब्बा, रेनबो फॉल्स, ओक हॉल, क्लाउड एंड यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है। शहर की भागम-भाग से दूर 2 पल शांति के लिए यहां जाया जा सकता है।
मसूरी में कहां ठहरें
मसूरी में ठहरने के लिए अगर आप सस्ते और अच्छे विकल्प की तलाश में हैं तो फिर होटल सिटी पैलेस, होटल रॉयल पैलेस बजट होटल की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा आपको यहां तमाम सस्ते होस्टल भी रहने के लिए मिल जाएंगे।
मसूरी में की जाने वाली एक्टिविटी
ट्रैकिंग करने के लिए पर्यटक यहां जाते हैं इसके अलावा बोटिंग के लिए आप कैंपटी फॉल्स और मसूरी लेक जा सकते हैं। मसूरी के दृश्य बहुत ही फोटोजेनिक हैं ऐसे में घूमना और फोटोग्राफी के लिए ये जगह बेस्ट है।
