यात्रा

IRCTC Tour Package: पश्चिम बंगाल में सुंदरबन घूमने का सुनहरा मौका, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Sri Lanka Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। साहसिक यात्रा में इच्छुक पर्यटकों के लिए ये पैकेज शानदार अवसर है। इस पैकेज के तहत आपको पश्चिम बंगाल में सुंदरबन की यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक रेल टूर पैकेज 'रॉयल सुंदरबन विद सिटी ऑफ जॉय रेल टूर पैकेज' के नाम से लॉन्च कर दिया है, जो विशेष रूप से वन प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक रेल यात्रा आप कर सकेंगे। कोलकाता के प्रमुख आकर्षण स्थलों और सुंदरबन जो गंगा डेल्टा में एक मैंग्रोव वन क्षेत्र है की यात्रा करवाई जाएगी। भारत और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में फैला यह जंगल दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसके माध्यम से आप सुंदरबन में वन ट्राइबल डांस शो का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 18 अप्रैल 2025 को रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 06.00 बजे ट्रेन नंबर 20898/ वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

कोलकाता में होटल और सुंदरबन में रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। सीसी में कन्फर्म ट्रेन रिजर्वेशन मिलेगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 50450 रुपए खर्च करने होंगे।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 33650 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 28600 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR144 है। ज्यादा जानकारी के लिए 6290861577, 8595904074, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article