दुनिया जानेगी छत्तीसगढ़ का नाम, जानें क्यों घूमने जाना चाहिए Kanger Valley National Park

Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी नेशनल पार्क को यूनेस्को की संभावित लिस्ट में शामिल कर लिया गया है, जिससे वैश्विक मान्यता की इसकी संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। यह नेशनल पार्क अपने अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र, समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक महत्व के लिए फेमस है। इस नामांकन से पर्यटन और रोजगार दोनों में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh Kanger Valley National Park: छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की संभावित लिस्ट में शामिल कर लिया गया है जो अपने आप में बड़ी और गौरव की बात है। बस्तर जिले का 200 वर्ग किलोमीटर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक प्राचीन वन क्षेत्र है जो अपनी लुभावनी चूना पत्थर की गुफाओं, सुरम्य झरनों और प्रचुर जैव विविधता के लिए लंबे समय से पर्यटकों का ध्यान खींचता आ रहा है।

पहाड़ियों से घिरी हुई ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इस नामांकन से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने एक बयान में कहा, 'यह सफलता हमारी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का नतीजा है। हम भविष्य में भी अपनी विरासत को संरक्षित करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'

End of Feed