लद्दाख में होता है जापान जैसा चेरी ब्लॉसम, देखें कब से शुरू होगा खुबानी फूल महोत्सव, डेट, कैसे जाएं

Apricot Cherry Blossom Festival in Ladakh: लद्दाख का खुबानी फूल महोत्सव प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम है। अगर आप शांति, खूबसूरती और अलग अनुभव की तलाश में हैं, तो यह समय लद्दाख यात्रा के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। देखें कब से शुरू होगा खुबानी फूल महोत्सव, डेट, कैसे जाएं

Apricot Cherry Blossom Festival in Ladakh: जब वसंत के फूलों या अंग्रेजी में कहें तो चेरी ब्लॉसम की बात होती है, तो अक्सर जापान का जिक्र आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भारत में भी आप चेरी ब्लॉसम का एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल के दौरान खुबानी के फूल खिलते हैं, जो पूरे क्षेत्र को गुलाबी और सफेद रंगों से सजा देते हैं। यह दृश्य किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं लगता। लद्दाख में खुबानी फूल महोत्सव जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसे में अगर आप भी इसे लुत्फ उठाना चाहते हैं। तो देखें कब से शुरू होगा खुबानी फूल महोत्सव, डेट, कैसे जाएं

Cherry Blossom in Ladakh

लद्दाख का खुबानी फूल महोत्सव

हर साल लद्दाख पर्यटन विभाग अप्रैल महीने में खुबानी फूल महोत्सव आयोजित करता है। इस बार यह 8 से 16 अप्रैल तक कारगिल और लद्दाख जिलों में मनाया जाएगा। इस दौरान पर्यटक पारंपरिक नृत्य-संगीत का आनंद ले सकते हैं, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं और हस्तशिल्प की झलक देख सकते हैं। यह समय लद्दाख के ग्रामीण जीवन को करीब से समझने का बेहतरीन मौका देता है।

End of Feed