IRCTC Tour Package: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा की तलाश में हैं, तो अब आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने यात्रियों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिससे आप हरिद्वार के साथ ऋषिकेश का सभी सफर कर पाएंगे। यह पैकेज खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में एक संपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव लेना चाहते हैं। 4 रात और 5 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को हरिद्वार और ऋषिकेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। आइए जानते हैं पैकेज की फुल डिटेल।
पैकेज की डिटेल
इस टूर पैकेज का नाम Devbhoomi Haridwar–Rishikesh है। जिसका कोड WAR015 तय किया गया है। ये पैकेज कम बजट में उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर देता है। हरिद्वार जिसे “भगवान का द्वार” कहा जाता है, अपनी पवित्रता और आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर की पौड़ी पर होने वाली गंगा आरती का दृश्य हर किसी के मन को छू जाता है। वहीं योग नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बैठकर ध्यान करने से आपका मन एकदम शांत हो जाएगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।
कितना होगा खर्च
IRCTC का यह पैकेज सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण आध्यात्मिक सफर है। इसमें ट्रेन से यात्रा, ठहरने की सुविधा, स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर और गाइड जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। इससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग या प्लानिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती है। इस पैकेज से 3AC क्लास में में अकेले यात्रा करने पर करीब 27,900 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों के साथ लगभग 16,900 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। वहीं तीन लोगों के साथ करीब 14,100 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा।
इसके अलावा यदि आप स्लीपर क्लास से सफर करते हैं, तो आपको सोलो ट्रैवल के लिए लगभग 25,300 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों के लिए 14,300 रुपए प्रति व्यक्ति का टिकट लगेगा। जबकि तीन लोगों के लिए करीब 11,500 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा।
