Cheap Travel Destinations for April: बजट में अप्रैल के महीने में अच्छी ट्रिप करनी है, तो देश की ये जगहें आपके लिए बेहतरीन (Budget Friendly trip in April) चॉइस हो सकती है। भारत में ही घूमने-फिरने सैर सपाटे की ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां आप सस्ते में शानदार ट्रेवल प्लान कर सकते हैं। अप्रैल के हल्की गर्मी वाले मौसम में पार्टनर, दोस्त या सोलो ही कहीं छोटी सी ट्रिप करनी है, तो इन जगहों को अपनी मस्ट विजिट डेस्टिनेशंस की लिस्ट में जरूर शामिल करें। प्रकृति, हरियाली, पहाड़, नदी, मंदिर, म्यूजियम्स, क्लब समेत देश में ऐसी बहुत ही कमाल की जगहें हैं, जहां सफर कर आप अपना सारा टेंशन भूल जाएंगे।
Cheap Places to visit in April
कम बजट में अच्छी ट्रिप करना, सोचने में काफी मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही से प्लानिंग और बुकिंग करने पर अच्छा ट्रेवल प्लान बनाया जा सकता है। काम काज, जिंदगी के तनाव से ब्रेक लेकर अपने अप्रैल को बनाए और खास, देखें चीप ट्रेवल के लिए इंडिया की बेस्ट टूरिस्ट लोकेशंस। जहां आप अपने आप के साथ या अपने लव्ड वन्स के साथ क्वालिटी टाइम गुजार सकते हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पॉन्डिचेरी, कोडाईकनाल, गोवा, ईटानगर, पुश्कर, दार्जलिंग जैसी जगहें भारत की सस्ती और संदुर जगहों की लिस्ट में शामिल हैं। देखें बजट ट्रिप की बेस्ट लोकेशंस और उसके आस पास घूमने की जगहें।
Budget Friendly Places to Visit in April
कोडाईकनाल, तमिल नाडू
प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशंस के रूप में मशहूर कोडाईकनाल जाकर आप प्रकृति के अक्स में कुछ बेहद सुकून भरे पल गुजार सकते हैं। तमिल नाडू का ये हिल स्टेशन सितंबर से मई के महीने तक घूमने के लिए परफेक्ट हो सकता है। दिल्ली मुंबई की गर्मी से कुछ की छुट्टी लेकर आप कोडाईकनाल की हवा का आनंद ले सकते हैं। यहां की कोडाई झील, ग्रीन वैली व्यू, बियर शोला फॉल्स आदि घूमने के लिए अच्छी जगह है। 10000 के बजट में 3 दिन और 2 रातों की अच्छी ट्रिप हो सकती है।
लोनावला, महाराष्ट्र
पूण मुंबई के बीच बसा ये बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन, आपकी छुट्टियों को एकदम बढ़िया बना देगा। बारिश के मौसम में लोनावला विजिट करने का अपना अलग ही मजा है, हालांकि यहां कि सुंदरता साल भर ही आपका मन मोहित कर सकती है। ट्रेकिंग, हाइकिंग और नेचर लवर्स के लिए लोनावला बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन है। लोनावला का टाइगर पाइंट, लॉयन पाइंट, राजमाची फोर्ट, फॉल्स मस्ट विजिट जगहें हैं।
हम्पी, कर्नाटक
UNESCO द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया जा चुका हम्पी आपको जिंदगी में एक बार तो जरूर विजिट करना ही करना चाहिए। कर्नाटक के पास की वादियों के बीच स्थित हम्पी ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट लोकेशन हो सकती है। आप हम्पी में विरुपक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, लोटस पैलेस, हिप्पी आईलैंड, हम्पी बाजार जैसी चीज़े घूम सकते हैं। आप 5 से 8 हजार के बीच में हंपी की बेहतरीन सैर कर सकते हैं।
मेघालय, असम
बादलों के शहर मेघालय की सैर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। नॉर्थ ईस्ट का ये टुकड़ा अप्रैल में बजट ट्रेवल करने के लिए अच्छी चॉइस हो सकता है। मेघालय में आप झरने, गूफा, प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देख मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। मेघालय में आप किफायती कीमत पर रहने और खाने के ऑप्शन्स तलाश सकते हैं।
खजुराहो, मध्य प्रदेश
आध्यात्म की ओर अगर आपका जरा सा भी झुकाव है, तो भारत के दिल मध्य प्रदेश में बसे खजुराहो की ट्रिप जल्दी से प्लान कर लें। खजुराहो में आप लाइट एंड साउंड शो, दुल्हादेव मंदिर, कंदारिया महादेव मंदिर समेत अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की सैर कर सकते हैं। जुलाई से मार्च के बीच का समय यहां विजिट करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मात्र 5-7 हजार के खर्च में आप खजुराहो और इसके आस पास की जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
